Hindi Newsधर्म न्यूज़Raksha Bandhan Rakhi Shubh Muhurat Rakhi Kab Bandhe when to tie rakhi timing
Rakhi Shubh Muhurat : आज राखी बांधने के लिए दोपहर 1.24 बजे तक का ही समय शुभ, राहुकाल में न बांधें रक्षासूत्र

Rakhi Shubh Muhurat : आज राखी बांधने के लिए दोपहर 1.24 बजे तक का ही समय शुभ, राहुकाल में न बांधें रक्षासूत्र

संक्षेप:

भाई बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेंगी। भाई भी उन्हें उपहार भेंट करेंगे। इसको लेकर घर परिवार में उत्साह का माहौल है।

Aug 09, 2025 07:00 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भाई बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेंगी। भाई भी उन्हें उपहार भेंट करेंगे। इसको लेकर घर परिवार में उत्साह का माहौल है। इस साल रक्षाबंधन पर खास यह भी है कि आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और जयद योग का महामिलन हो रहा है। इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर एक बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होकर नौ अगस्त को दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक है। पंचागों के अनुसार उदयव्यापिनी पूर्णिमा में रखी का त्योहार मनाया जाता है। जिस वजह से आज यानी 9 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जा रह है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त

आज पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय 5:27 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार का दोष नहीं माना जाएगा। इस वर्ष रक्षाबंधन के लिए पूरा दिन और पूरी रात्रि शुभ मानी गई है, हालांकि सबसे श्रेष्ठ समय सुबह 5:27 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक का रहेगा।

रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय - 05:47 ए एम से 01:24 पी एम

अवधि - 07 घण्टे 37 मिनट्स

इस दौरान न बांधें राखी- 09:07 ए एम से 10:47 ए एम तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान बहनें भाईयों को राखी न बांधें। राहुकाल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

दिनभर भी राखी बांध सकते हैं

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज अशुभ ग्रहों की दृष्टि नहीं है, इसलिए पूरे दिन बहने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। अगर आप किसी कारण से दोपहर 1.23 बजे तक राखी नहीं बांध पाएं हैं तो आज दिन में कभी भी राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने और पारिवारिक बंधनों को बढ़ाने में मदद करता है। रक्षाबंधन सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को एक साथ लाने और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!