रक्षाबंधन पर इस साल रहेगा भद्रा का साया? 3 घंटे 25 मिनट ही रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

Raksha Bandhan Muhurat 2026: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं? जानें 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातों को। 

raksha bandhan 2026
रक्षाबंधन मुहूर्त 2026

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और भरोसे के एहसास से जुड़ा हुआ होता है। इस खास दिन का इंतजार हर भाई-बहन को होता है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के साथ-साथ अच्छी खुशहाल जिंदगी की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को हर मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन में अकेले ना छोड़ने का वादा करता है। हर साल रक्षाबंधन पर लोग राखी बांधने से पहले शुभ समय और भद्रा काल से जुड़े सवालों को लेकर खूब कन्फ्यूज होते हैं।

साल 2026 की राखी में भद्रा का साया रहेगा या नहीं इस पर भी खूब कन्फ्यूजन बना हुआ है। जानिए इस बार रक्षाबंधन कब पड़ रहा है और राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त कौन सा है और इस बार भद्रा का साया है या नहीं?

इस तारीख को है रक्षाबंधन

हर साल सावन के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को ही रक्षाबंधन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त की सुबह से हो जाएगी। तिथि के शुरुआत होने का समय 9 बजकर 8 मिनट है। वहीं पूर्णिमा तिथि अगले दिन यानी 28 अगस्त को समाप्त होगी। तिथि के समापन का समय सुबह 9 बजकर 48 मिनट है। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त के दिन मनाया जाएगा।

भद्रा का साया और चंद्र ग्रहण

धार्मिक मान्यता है कि भद्रा काल के दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए। हर बार रक्षाबंधन से लोगों के मन में भद्राकाल को लेकर चिंता बनी रहती है। हालांकि इस बार इसकी चिंता नहीं करनी पड़ेगा। दरअसल भद्रा काल रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही होगा।

पंचांग के हिसाब से 27 अगस्त की सुबह कुछ समय के लिए ही भद्रा लगेगी। इसका समय सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस तरह से रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा का साया नहीं होगा। वहीं इस साल रक्षाबंधन वाले दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 28 अगस्त की को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर 9 बजकर 48 मिनट के बीच राखी बांधी जा सकती है। कुल मिलाकर 3 घंटे और 25 मिनट का ये समय शुभ होगा। अगर सुबह संभव ना हो पाए तो दोपहर में अभिजीत मुहूर्त के वक्त भी राखी बांधी जा सकती है। वैसे कोशिश यही करें कि सुबह ही भाइयों को राखी बांध लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़रक्षाबंधन पर इस साल रहेगा भद्रा का साया? राखी बांधने का सही मुहूर्त करें नोट