Raksha Bandhan: 27 अगस्त से भद्रा का कहर, रक्षा बंधन पर सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Raksha Bandhan 2026 rakhi kab hai: अहम सवाल यह है भद्रा और चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचते हुए राखी किस शुभ मुहूर्त में बांधी जाएगी। आइए जानते हैं रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सही दिन और कितने बजे तक रहेगा मुहूर्त -

Raksha Bandhan 2026 rakhi kab hai raksha bandhan time 28 august ko rakhi kab badhe
रक्षा बंधन पर सिर्फ इतने घंटे का मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026 rakhi kab hai, रक्षा बंधन : भाई और बहन के प्यार की डोर कब बंधेगी? हर साल रक्षा बंधन के त्योहार पर भद्रा अपना साया डालती है। शास्त्र अनुसार, पूर्णिमा तिथि में ही रक्षा बंधन मनाना श्रेष्ठ माना गया है। कभी भी भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस साल 27 अगस्त के दिन भद्रा का साया लग जाएगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी राखी के त्योहार पर लग रहा है। निर्णयसिंधु शास्त्र के आधार पर सूर्योदय के बाद भद्रा मुक्त समय में रक्षा बंधन मनाया जा सकता है। ऐसे में अहम सवाल यह है भद्रा और चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचते हुए राखी किस शुभ मुहूर्त में बांधी जाएगी। आइए जानते हैं रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सही दिन और कितने बजे तक रहेगा मुहूर्त -

27 अगस्त से भद्रा का कहर, रक्षा बंधन पर सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा कब: व्रत कब रखा जाएगा?

सावन मास की पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह 9:09 मिनट से 28 तारीख दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजकर 47 मिनट तक रहेगी। जो लोग पूर्णिमा पर व्रत करते हैं वो एक दिन पूर्व 27 अगस्त गुरुवार को करें।

रक्षा बंधन 27 या 28 को?

उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षासूत्र शुक्रवार 28 अगस्त को ही बांधा जाएगा।

रक्षा बंधन पर शुभ योग

साल 2026 में रक्षा बंधन पर त्रिपुष्कर, सुकर्मा, बुधादित्य, हंस राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

रक्षा बंधन पर चंद्रमा किस राशि में रहेंगे?

रक्षा बंधन पर चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और राहु के साथ युति करेंगे। इससे ग्रहण योग का निर्माण होगा।

कितने बजे बंधेगी राखी?

रक्षा बंधन का सबसे बेस्ट मुहूर्त: सुबह 5:57 से सुबह 9:48 तक

शुभ चौघड़िया: दिन 11:45 से सुबह 01:19 तक

कब न बांधे राखी?

वर्जित समय (राहुकाल)- सुबह 10:11 से दोपहर 11:45 बजे तक (इस दौरान राखी बांधने से बचें)

रक्षा बंधन पर भद्रा रहेगी क्या?

इस साल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को भद्रा की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचाग के अनुसार, 27 अगस्त को भद्रा समाप्त होगी। जबकि 28 अगस्त को उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। इस दिन भारत में चंद्र ग्रहण नहीं देखा जाएगा। ऐसे में राखी के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का असर नहीं रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़27 अगस्त से भद्रा का कहर, रक्षा बंधन पर सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त