रक्षा बंधन पर शनि और राहु-केतु चलेंगे उलटी चाल, ये 4 राशि वाले अभी से हो जाएं सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shani, Rahu-Ketu Vakri August: रक्षा बंधन के दिन शनि और राहु-केतु की उलटी चाल 4 राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इस बार रक्षा बंधन पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

shani rahu ketu raksha bandhan horoscope 2026
रक्षा बंधन पर किन 4 राशियों को मिल सकते हैं अशुभ फल?

Raksha Bandhan Unlucky Horoscope 2026: रक्षा बंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बहुत ही खास रहने वाली है। इस दिन चंद्र ग्रहण के साथ ही पंचक का साया भी रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन शनि और राहु-केतु वक्री चाल चलेंगे। यानी तीनों ग्रहों की उलटी चाल रहेगी। राहु-केतु हमेशा उलटी या व्रकी अवस्था में ही रहते हैं या गोचर करते हैं। शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में रहेंगे। राहु शनि की कुंभ राशि में रहेंगे और केतु सूर्य की सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा ग्रहों के राजकुमार बुध अस्त अवस्था में रहेंगे। शनि और राहु-केतु के अलावा बुध की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी लेकिन 4 राशियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी। इन राशियों को धन, करियर और व्यवसाय में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। जानें रक्षा बंधन पर शनि, राहु-केतु किन राशियों की बढ़ा सकते हैं टेंशन।

1. मेष राशि: अटके सकते हैं बनते हुए काम

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती की चपेट में है। इस समय साढ़ेसाती के पहले चरण का प्रभाव है। चंद्र ग्रहण का असर आपको पारिवारिक जीवन में परेशानियां दे सकता है। इस समय धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी तरह के निवेश से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। ग्रहण के प्रभाव से आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। घबराहट, बेचैनी या अज्ञात भय सताएगा। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

2. मिथुन राशि: सोच-समझकर लें धन से जुड़ा फैसला

मिथुन राशि वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को सोचने से बचें। धन संबंधी मामलों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं, तो फिलहाल के लिए टाल दें।

3. सिंह राशि: निवेश करने में नहीं करें जल्दबाजी

सिंह राशि पर इस समय ढैय्या का प्रभाव है। शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। इस समय किसी भी तरह के निवेश से बचें और जल्दबाजी में फैसला नहीं लें। यात्राओं से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचें।

4. कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन में तनाव

कुंभ राशि वालों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। इस समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन नहीं करें। मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान रह सकता है। कार्यस्थस पर बहस या विवाद से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़रक्षा बंधन पर शनि और राहु-केतु चलेंगे उलटी चाल, ये राशि वाले संभलकर पार करें दिन