Raksha Bandhan 2026: बहनों को राशि अनुसार दें गिफ्ट्स, देखें मेष से लेकर मीन वालों के लिए ऑप्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट देना है? ये सवाल बार-बार कन्फ्यूज कर रहा है तो जानें आखिर आप अपनी बहन की राशि के हिसाब से उन्हें क्या दे सकते हैं?

Raksha Bandhan 2026
रक्षाबंधन 2026

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए सबसे खास होता है। इस दौरान बहन को गिफ्ट्स देने का मतलब भाइयों की ओर से प्यार जताने एक खूबसूरत तरीका होता है। अगर इस साल आप कन्फ्यूज हैं कि आखिर बहन को क्या दिया जाए तो आप उनकी राशि के हिसाब से चीजों को चुन सकते हैं। जानें राशि के अनुसार आपकी बहन के लिए कौन सा रंग और कौन सा गिफ्ट खास होगा? जानें मेष से लेकर मीन राशि की बहनों के लिए इस बार राशि अनुसार क्या-क्या गिफ्ट्स दिए जा सकते हैं?

राशि के हिसाब से इस रक्षाबंधन चुनें बहनों के लिए गिफ्ट्स-

मेष राशि

मेष राशि की बहनों के लिए लाल रंग की कोई चीज देना अच्छा होगा। कपड़े, बैग, चूड़ी या फिर कोई भी एक्सेसरी या फिर डेकॉर की चीज इस रंग की ली जा सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाली बहनों को आप चांदी की ज्वेलरी देंगे तो ये काफी शुभ होगा। ऑप्शन के तौर पर आप अपनी बहन को अंगूठी, पायल या फिर कोई सुंदर सी ब्रेसलेट दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की बहन को आप हरे रंग की कोई भी चीज दे सकते हैं। आप उन्हें हरे रंग की ड्र्रेस, चूड़ी, बैग या फिर कोई भी एक्सेसरी दे सकते हैं। हरा रंग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ होगा।

कर्क राशि

अगर आपकी बहन कर्क राशि की है तो उन्हें चांदी की कोई भी चीज देना शुभ माना जाएगा। चांदी का सिक्का, ब्रेसलेट, कंगना या फिर सिक्का देना अच्छा ऑफ्शन होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाली बहनों के लिए ऐसा गिफ्ट चुनें जो चमकदार और खूबसूरत सा हो। अगर बजट अच्छा खासा है तो गोल्ड ज्वेलरी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। दूसरे ऑप्शन के तौर पर आप गोल्डन रंग की सुंदर एक्सेसरी भी दे सकते हैं।

कन्या राशि

अगर आपकी बहन की राशि कन्या है तो आप उन्हें हरे रंग के गिफ्ट्स दे सकते हैं। ऑप्शन के तौर पर आप हरे रंग का बैग, कपड़े या फिर बैंगल्स को चुन सकते हैं। कन्या राशि की बहनों के लिए डायमंड ज्वेलरी भी अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

तुला राशि

तुला राशि की बहनों को चांदी की ज्वेलरी देना शुभ होगा। राशि के अनुसार आप अपनी बहन को चांदी की अंगूठी, ब्रेसलेट, पायल या फिर कोई भी लाइट ज्वेलरी दे सकते हैं। इस रक्षाबंधन पर आप इस तरह के गिफ्ट्स चुन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस रक्षाबंधन पर अपनी वृश्चिक राशि वाली बहनों के लिए लाल रंग के गिफ्ट्स का चुनाव करें। ऑप्शन के तौर पर आप लाल ड्रेस, बैग, बैंगल्स या फिर कोई भी डेकॉर का सामान दे सकते हैं।

धनु राशि

जिनकी बहनों की राशि धनु है वो गिफ्ट के लिए पीले रंग का ही चुनाव करें। पीले रंग के सूट-साड़ी या फिर बैग या कोई भी दूसरी चीज दी जा सकती है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी भी देना चाहते हैं तो ये भी अच्छा ऑप्शन माना जाएगा।

मकर राशि

अगर आपकी बहन मकर राशि की है तो आप उनके लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं। ऑप्शन के तौर पर आप बहन को मोबाइल, ईयरफोन या उनकी जरूरत के हिसाब से कोई भी चीज गिफ्ट के तौर पर चुन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुभ राशि वाली बहनों को नीले रंग का गिफ्ट देना शुभ होगा। ऑप्शन के तौर पर नीले रंग की कोई भी ड्रेस, घड़ी, बैग या फिर एक्सेसरी दी जा सकती है। राशि के हिसाब से कुंभ के लिए ये रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।

मीन राशि

अगर आपकी बहन की राशि मीन है तो आप उन्हें पीले रंग की कोई भी चीज बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। गिफ्ट में ऑप्शन ये है कि आप पीले रंग के कपड़े, ज्वेलरी या फिर पीले रंग का सुंदर डेकॉर का सामान दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Raksha Bandhan 2026: राशि अनुसार अपनी बहनों के लिए चुनें सही गिफ्ट