Rakhi Muhurat: रक्षा बंधन से पहले पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण और राखी एक ही दिन, क्या राखी बांधने को लेकर है कंफ्यूजन?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Raksha Bandhan Shubh Yog:राखी बांधन के लिए क्या समय सही रहेगा। इस दिन चंद्रग्रहण और राखी दोनों एक साथ पड़ रही हैं। ऐसे में क्या करें कि राखी शुभ समय में बांधे।

Raksha Bandhan 2026 Rakhi time
रक्षा बंधन पर किस समय बंधेगी राखी

पूर्णिमा तिथि एक दिन पहले 27 अगस्त को ही लग जाएगी, इसलिए जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं वो लोग इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखेंगे। लेकिन उदया तिथि की मान्यता होने से रक्षाबंधन अगले दिन 28 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन सावन के महीने में आती है, इसलिए इसे सलूनो भी कहते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। सबसे पहले आरती उतारती हैं, उसके बाद बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधती है। इस बार भद्रा और ग्रहण का कोई असर राखी पर नहीं होगा। इ

भद्रा मुक्त रक्षाबंधन

आपको बता दें कि इस साल रक्षा बंधन बहुत खास है। इस साल 27 वर्षों के बाद 11 महायोग में बांधी जाएगी। ज्योतिष पण्डित सूरज भारद्वाज ने बताया कि रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 8:38 बजे लग जाएगी, जो अगले दिन सुबह 9:26 बजे तक रहेगी। मगर उदया तिथि मान्य होने से रक्षाबंधन 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा। वहीं भद्रा पूर्णिमा शुरू होने के साथ उसी रात 8:54 बजे समाप्त हो जाएगी। इसलिए रक्षाबंधन पर इसका कोई साया नहीं रहेगा।

27 साल बाद क्या योग बन रहे हैं?

27 साल बाद 11 महायोग में राखी बांधी जाएगी। रक्षाबंधन का पर्व भद्रा मुक्त रहेगा इस दिन सूर्य और गुरु उच्च राशि में विशिष्ट योग बना रहे हैं। इस दौरान शतभिषा नक्षत्र रहेगा। बहनें अपने भाइयों को रक्षाबंधन पर दिनभर राखी बांध सकती हैं। सावन पूर्णिमा पर भद्रा का साया नहीं होना भी अपने आप में योग है। कहा जा रहा है कि 27 साल बाद 11 महायोग बन रहे हैं। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसका सूतक नहीं माना जाएगा। 10.12 मिनट से 12.20 तक राहुकाल माना जाएगा। इसलिए इस दौरान राखी ना बांधे। इस दिन भाई भी बहन की रक्षा करने का वादा करता है।

राखी बांधने में इस दिन कोई रोक नहीं होगी। दिल्ली के लिए पंचांग के अनुसर 5.57 मिनट से 9.28 मिनट दिया गया है। इस ग्रहण के कारण रक्षा बंधन रोकने की जरूरत नहीं है। इस दिन सूर्य और गुरु अपनी उच्च राशियों में विशिष्ट योग बना रहे हैं। इस दिन राहुकाल में राखी ना बांधे। ग्रहण को लेकर आपको कोई कंफ्यूजन नहीं रखना है। इस दिन ग्रहण को लेकर कोई नियम नहीं माने जाएंगे। इस दौरान भारत में सुबह होगी, इसलिए ग्रहण भारत में नहीं है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rakhi Muhurat: चंद्र ग्रहण और राखी एक ही दिन, क्या राखी बांधने को लेकर कंफ्यूजन