
Raksha bandhan 2025: रक्षा बंधन का पर्व यूएई में कब मनेगा, जानें समय और मुहूर्त
संक्षेप: Raksha bandhan 2025 date and time: भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन हर साल श्रावण मास में मनाया जाता है।
Raksha bandhan 2025 date and time: भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन हर साल श्रावण मास में मनाया जाता है। रक्षा बंधन सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस रक्षाबंधन भाई-बहनों के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं, और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देता है। भारत में इस साल माह की पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर 1:42 बजे शुरू होगी और नौ अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। इसलिए यहां भी राखी का त्योहार 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। यूनाइटेड अरब अमीरात में अगर आप रहते हैं, तो आपको बता दें कि यहां रक्षा बंधन 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। यहां राखी बांधन के लिए समय सुबह 5.51 मिनट से लेकर 11.54 मिनट तक है। भद्रा का साया रक्षा बंधन पर नहीं रहेगा, क्योंकि रक्षा बंधन पर भद्रा सुबह ही समाप्त हो रही है। इसलिए भद्रा के बिना वाले समय में राखी बांधी जा सकती हैं।
पंचांग के अनुसार इस दिन शनिवार नौ अगस्त को सुबह से लेकर शाम तक कभी भी रक्षासूत्र बांधना शास्त्रोचित है। इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं। रक्षा बंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। रक्षा बंधन पर सौभाग्य योग सुबह से लेकर 10 अगस्त तक रहेगा। इसके अलावा शोभन यो 10 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा। अगर ब्रह्म मुहूर्त में राखी बांधना चाहते हैं, तो यह सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। राखी बांधन का अभिजीत मुहूर्त यह दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा।





