राहु-केतु की स्थिति का इन राशियों पर ज्यादा असर, सिंह-कुंभ को रहना होगा थोड़ा सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान
share

राहु-केतु के प्रभाव से सिंह और कुंभ राशि के जातकों को इस समय कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। मकर और कर्क पर आंशिक असर माना जा रहा है, जबकि मेष राशि भी प्रभावित हो सकती है। करियर, धन और बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

Rahu Ketu Transit 2026
Rahu Ketu Transit 2026

राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा जाता है। इन दोनों की चाल का असर लंबे समय तक रहता है। यही वजह है कि इनके गोचर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। अभी कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर राहु-केतु का असर बाकी राशियों की तुलना में ज्यादा माना जा रहा है।ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सिंह और कुंभ राशि इस समय राहु-केतु से ज्यादा प्रभावित मानी जा रही हैं। इसके अलावा मकर और कर्क राशि पर इसका आंशिक असर है, जबकि मेष राशि भी इससे प्रभावित हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए राहु-केतु का प्रभाव काम और निजी जिंदगी, दोनों में दिखाई दे सकता है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। जो फैसला पहले सही लग रहा था, उस पर बाद में दोबारा सोचने की जरूरत महसूस हो सकती है। इस दौरान बिना सोचे किसी बात पर भरोसा करने से बचना ठीक रहेगा। खासकर पैसा लगाने या काम से जुड़ा बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को भी इस समय थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। काम का दबाव बढ़ सकता है और कई बार छोटी बात भी जरूरत से ज्यादा परेशान कर सकती है। करियर में बदलाव का विचार चल रहा है तो फैसला लेने से पहले उसके हर पहलू को देखना जरूरी होगा। खर्च के मामले में भी लापरवाही से बचना बेहतर रहेगा।

मकर और कर्क पर आंशिक असर

मकर और कर्क राशि वालों पर राहु-केतु का असर अपेक्षाकृत कम लेकिन महसूस किया जा सकता है। इन लोगों को कामकाज में अचानक बदलाव या योजनाओं में फेरबदल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि हर व्यक्ति पर इसका असर एक जैसा नहीं रहेगा। किसी के लिए यही समय नई दिशा खोल सकता है, तो किसी को कुछ फैसलों में रुककर आगे बढ़ना पड़ सकता है।

मेष राशि भी रहेगी प्रभावित

मेष राशि के जातकों पर भी राहु-केतु का प्रभाव माना जा रहा है। इस दौरान अचानक कोई नया विचार आ सकता है या पुरानी योजना बदलने का मन बन सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, राहु-केतु के प्रभाव को केवल परेशानी के रूप में नहीं देखना चाहिए। कई बार इनका असर व्यक्ति को ऐसी चीजों से बाहर निकालता है, जिनमें वह लंबे समय से अटका हुआ था।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राहु-केतु की स्थिति का इन राशियों पर ज्यादा असर, सिंह-कुंभ को रहना होगा सतर्क