
राहु-बुध की युति 18 साल बाद कुंभ राशि में, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Rahu Rashifal Mercury Transit in Aquarius Horoscope 2026: जल्द ही कुंभ राशि में राहु और बुध की युति बनने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में बुध और राहु की ये युति लगभग 18 सालों के बाद बन रही है।
Rahu Rashifal Mercury Transit: बस कुछ ही दिनों में शनि की राशि में 2 ग्रहों की युति बनने जा रही है। इस समय बुध धनु राशि में बैठे हुए हैं और मायावी ग्रह राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही कुंभ राशि में राहु और बुध की युति बनने जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बुध का गोचर होगा, जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। बुद्धि व संवाद के कारक बुध का गोचर कुंभ राशि में होते ही राहु और बुध की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में बुध और राहु की ये युति लगभग 18 सालों के बाद बन रही है। ऐसे में बुध और राहु का गोचर कुछ राशियों के अच्छे समय की शुरुआत का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
राहु-बुध की युति 18 साल बाद कुंभ राशि में, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
मेष राशि
कुंभ राशि में राहु और बुध की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है।
धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।
हेल्थ में सुधार होगा।
व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है।
घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कुंभ राशि में राहु और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है।
जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
नए मौके हाथ लगेंगे।
करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा।
प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।
वहीं, आपको जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।
किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में राहु और बुध की युति इस राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आने वाले साल में आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।
कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे।
छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे।
लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





