17 दिन में इन 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, राहु- मंगल गोचर का असर
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Rahu Rashifal Mars Transit 2026 : ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल और राहु एक-दूसरे के 180 डिग्री की स्थिति में रहेंगे। राहु और मंगल के आमने-सामने रहने से कुछ राशियों की मुश्किलें दूर होने वाली हैं। क्या आपको भी मिलेगी अच्छी खबर?

17 दिन में इन 4 राशियों को खुशखबरी
Rahu Rashifal Mars Transit 2026 : राहु और मंगल की चाल से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। इस समय मिथुन राशि में मंगल बैठे हुए हैं। राहु का गोचर शनि की कुंभ राशि में हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल और राहु एक- दूसरे के 180 डिग्री की स्थिति में रहेंगे। राहु और मंगल के आमने-सामने रहने से समसप्तक योग बनता है। मंगल का गोचर मिथुन राशि में 18 सितंबर तक होगा। ऐसे में मंगल और राहु की चाल कुछ राशियों को अच्छी खबर दे सकती है -
- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस अवधि में मंगल का प्रभाव जातकों के साहस और पराक्रम को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
- काम के प्रति ऊर्जा बढ़ सकती है और लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
- कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।
- व्यापारियों के लिए छोटी यात्राएं और नए संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं।
- मंगल मिथुन राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है।
- नौकरी करने वालों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने के अवसर बन सकते हैं।
- अचानक आर्थिक लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं।
- जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।
तुला राशि के कैसा रहेगा 18 सितंबर तक का समय?
- धन संबंधी मामलों में फायदा मिल सकता है।
- तुला राशि के जातकों के लिए मंगल- राहु की यह स्थिति आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
- आय के नए स्रोत बनने के योग हैं।
- कारोबार करने वाले लोगों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है।
- नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
- खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि के कैसा रहेगा 18 सितंबर तक का समय?
- मंगल का प्रभाव मेहनत, साहस और कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है।
- प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
- अचानक धन लाभ के साथ पुराने आर्थिक मामलों के सुलझने के भी संकेत हैं।
- व्यापारियों को नए ग्राहक और कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
- जल्दबाजी से बचना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


