Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu Rashifal Ketu Transit 2025 will benefit these 3 zodiacs including Aquarius Horoscope
23 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

23 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

संक्षेप:

Rahu Rashifal Ketu Transit 2025 : कल रविवार के दिन राहु और केतु दोनों ही ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। केतु और राहु के नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को बेहद ही लाभदायक परिणाम मिलने वाले हैं।

Nov 22, 2025 03:01 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rahu Rashifal Ketu Transit 2025: राहु और केतु दोनों ही ग्रहों को मायावी ग्रह का दर्जा दिया गया है। ये दोनों ग्रह हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। राहु ग्रह इस समय शनि की कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इन दोनों ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर को रविवार के दिन राहु और केतु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। केतु का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर रविवार को 09:29 ए एम पर होगा। राहु का गोचर शतभिषा नक्षत्र में 23 नवंबर के दिन सुबह के समय 09:29 ए एम पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं राहु और केतु की चाल बदलने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

23 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

मिथुन राशि

राहु और केतु की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट्स की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें क्योंकि वे वेतन वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं। हेल्दी रहे और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।

ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर की कलह क्लेश दूर होगी। मां की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु और केतु की चाल बदलना बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको मान सम्मान का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र,चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!