31 दिन तक राहु कुंभ राशि में, 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ
Rahu Rashifal Aquarius Horoscope Rahu Transit : शनि की राशि में मायावी ग्रह राहु के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकते हैं। पंडित जी से जानें छाया ग्रह राहु गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है -

Rahu Rashifal Aquarius Horoscope Rahu Transit, राहु का राशिफल : राहु ग्रह माया, अचानक होने वाली घटना और सांसरिक इच्छाओं के कारक माने जाते हैं। वर्तमान में शनि की राशि में राहु बैठे हुए हैं। राहु की चाल शुभ होने पर काम और कारोबार में तरक्की मिलती है और धन से जेब भी भरी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 की शाम तक शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर होगा। राहु का गोचर उलटी चाल में होता है। शनि की राशि में मायावी ग्रह राहु के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकते हैं। आइए पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानते हैं छाया ग्रह राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है -
31 दिन तक राहु कुंभ राशि में, 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कुंभ राशि में राहु के गोचर करने से लगभग 3 राशियों का समय बेहद शानदार रहने वाला है।
राहु के गोचर करने के दौरान क्या उपाय करना चाहिए?
राहु मायावी ग्रह हैं। राहु के गोचर होने के दौरान राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको दुर्गा देवी की आराधना करनी चाहिए। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ विधिवत करने से राहु के प्रकोप से राहत पा सकते हैं
1- धनु राशि के जातकों के लिए राहु की चाल कैसी रहेगी?
शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। पैसों का आगमन होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी।
2- मेष राशि के जातकों के लिए राहु की चाल कैसी रहेगी?
शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपको इस दौरान अचानक पैसों का लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
3- कन्या राशि के जातकों के लिए राहु की चाल कैसी रहेगी?
शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। धन की हालत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


