सावन से पहले राहु, बुध और शनि ग्रह बड़े बदलाव, किन राशियों के लिए अनुकूल होंगी स्थिति

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

zodiac effect in hindi: इन 10 दिनों कई बड़े ग्रह बदलाव कर रहे हैं। गुरु पहले ही अस्त हो गए हैं, ऐसे में किन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी, यहां पढ़ें, 

zodiac_sign effect july week, जुलाई के आखिरी वीक में ग्रहों का बदलाव
जुलाई के आखिरी वीक में ग्रहों का बदलाव

सावन से पहले वाला जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषिय दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है। इस सप्ताह और अगले सप्ताह में कई ग्रहों की राशियों और चाल में परिवर्तन होगा। कुछ ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस प्रकार कई राशियां होंगी जिन्हें लाभ मिलेगा। अभी की बात करें तो अभी देवगुरु बृहस्पति अस्त हो गए हैं। सूर्य कर्क राशि में जा चुके हैं, वे यहां 17 अगस्त तक रहेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, जो सूर्य ग्रह के मित्र माने जाते हैं।अब आने वाले वीक में शनि और राहु-केतु अपनी चाल और नक्षत्र बदल रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इन बदलावों से आम लोगों पर असर पड़ेगा। बृहस्पति ग्रह के कर्क राशि में 15 जुलाई को अस्त होने के साथ शादी-विवाह, मुंडन सहित कई शुभकार्य पर विराम लग गया है।

आने वाले 10 दिनों में क्या-क्या बदलाव

जब गुरु अस्त होते हैं तो उनकी शुभ दृष्टि का असर कम हो जाता है। इस अवधि में भगवान विष्णु की नियमित पूजा करनी चाहिए। देवगुरु 12 अगस्त को उदय होंगे। आपको बता दें कि 25 जुलाई को बुध देव उदय होंगे और 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे। शनि के चाल बदलने से शनि साढ़ेसाती के समीकरण बदलेंगे। साढ़ेसाती की राशि से एक राशि ऊपर की राशियों पर भी असर होगा।

जिससे परेशानियां और राहत दोनों मिलेंगी। बुध ग्रह की चाल 24 जुलाई से सीधी हो जाएगी। वे 5 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 2 अगस्त को राहु की मंगल से बनेगी युति, राहु मंगल के स्वामी वाले नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे। सूर्य के पुत्र माने जाने वाले शनि ग्रह की चाल 26 जुलाई के बाद से उल्टी हो जाएगी। शनि ग्रह दिसंबर तक वक्री रहेंगे। इसकी शुरुआत मीन राशि से कर रहे हैं। राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना आम लोगों को बिजनेस और पैसा निवेश करने की दिशा तय करेगा और नएरास्ते खोलेगा।

तुला, मीन, सिंह, मिथुन, मेष राशि के लिए क्या है लाभ

इन ग्रहों के बदलाव से तुला राशि के लिए अच्छा समय रहेगा। आपके परिवार से संबंध अच्छे होंगे और बेकार की बहस ना करें। सिंह राशि के सीनियर्स नौकरी में प्रभावित होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। मेष राशि के लिए समय उत्तम है, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपके काम बनेंगे। मीन राशि के लिए इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मिथुन राशि के लिए बिजनेस में नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन से पहले राहु, बुध और शनि ग्रह बड़े बदलाव, किन राशियों के लिए अनुकूल?