राहु, मंगल और बुध शनि की कुंभ राशि में अप्रैल तक,किन 3 राशियों के चैलेंज भरा समय
Rahu mangal budh in kumbh: राहु, मंगल और बुध शनि की कुंभ राशि में अप्रैल तक रहेंगे। 11 अप्रैल तक इन तीनों ग्रहों का योग कुंभ राशि में बना रहेगा। आइए जानते हैं, कैसे इससे राशियों को लाभ होगा।

राहु, बुध और शुक्र की कुंभ में बनी युति 11 अप्रैल तक कर्क, कन्या और धनु समेत कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है. खासकर वाणी, आर्थिक फैसलों और रिश्तों में सावधानी रखना जरूरी माना जा रहा है. राहु, सूर्य और मंगल और बुध का कुंभ राशि में होना एक खास योग बना रहा है। इससे कई राशियों के लिए परेशानी के योग बनेंगे। खास तौर पर इसके कारण कई राशियों के लिए चैलेंज आएंगे। आपको बता दें कि शनि की इस राशि में राहु, मंगल के रहने से आपको हानि तो होगी ही, साथ ही जैसा आपे सोचा था, वैसा आपको नहीं मिलेगा। आपको निराशि हाथ लगेगी। फिल हाल इन राशियों पर 11 अप्रैल तक इसका असर होगा। इस दौरान किसी तरह की कौताही ना बरतें।
कुंभ में ग्रहों की युति से क्यों बन रहा है चुनौतीपूर्ण समय
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुंभ में राहु, बुध और मंगल का संयोग अप्रैल तक होना इस समय को और बढ़ा रहा है। एक तरफ बुध जहां बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माने जाते हैं और मंगल पराक्रम और एनर्जी का कारक माना जाता है। जब ये दो ग्रह राहु के साथ मिलते हैं, तो राहु इन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। आपकी बुद्धि राहु के कारण भर्मित हो जाएगी औरआप सही फैसला नहीं ले पाएंगे। इसका असर आपके फैसले लेने की क्षमता, आपकी वाणी पर होगा।
कर्क राशि वालों के लिए समय
कर्क राशि के लोगों के लिए समय दिक्कत देने वाला हो सकता है, आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना होगा। आपके फैसले आप पर आगे जाकर भारी पड़ सकते हैं और अब कीस्थिति और बाद की स्थिति में अंतर हो सकता है। कुल मिलाकर आपको सावधान बरतनी चाहिए।
कुंभ राशि वालों के लिएसमय कैसा रहेगा
कुंभ राशि के लोगों के लिए कोई खास बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन जो पहले मिल सकता है और आसानी से मिल सकता है, उसके लिए आपको काफी समय लगेगा। इनकम में अलर्ट रहें, बड़े फैसले अभी टाल दें
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा समय
सिंह राशि वालों के लिए बातचीत बहस में बदलेगी और बहस से विवाद बढ़ेगा, इसलिए नपातुला बोलें। आर्थिक तौर पर आपके लिए लाभ के सात हानि भी आएगी। आपको भाग्य के भरोसे नहीं रहना है, अपना काम करते रहें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


