राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर, 21 दिन तक रहेगा अंगारक योग, संभलकर रहें ये 4 राशियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mars in Rahu Nakshatra 2026: राहु के आद्रा नक्षत्र में मंगल गोचर कर चुके हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार अबसे लेकर 2 सितंबर तक 4 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानें इनकी डिटेल्स। 

rahu ke nakshatra me mangal gochar 2026
राहु के नक्षत्र में मंगल

मंगल राहु के आद्रा नक्षत्र में आ चुके हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मंगल को बहुत ही एनर्जेटिक, साहसी के साथ-साथ गुस्से और जल्दबाजी वाला ग्रह माना जाता है। वहीं राहु जिंदगी में अचानक से बदलाव लेकर आता है। बीती रात 10 बजकर 42 मिनट पर मंगल आद्रा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से अंगारक योग बन चुका है। इस योग का असर जिंदगी में थोड़ी मुश्किलें लाता है और इसका असर कुछ राशियों पर अब देखने को मिलेगा।

पंडित जी के अनुसार अंगारक योग का असर मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर दिखेगा। ऐसे में अबसे लेकर 2 सितंबर तक इन राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। इस टाइम पीरियड में खुद के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। वहीं जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा और किसी से भी फालतू की बहस छेड़ना भी सही नहीं होगा।

यहां पढ़ें अंगारक योग का मेष कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर असर-

मेष राशि वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये समय उतार-चढ़ाव वाला होगा। स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। भागदौड़ भरे शेड्यूल के बीच भी अपना ख्याल रखने की कोशिश करें। शरीर में थकान, कमजोरी या फिर छोटी-मोटी परेशानी महसूस हो सकती है। गुस्से में आकर कोई भी ऐसा काम ना करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़ें। अगले कुछ दिन गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी करने से बचें। अपना रूटीन ठीक करें। शेड्यूल अगर बहुत बिजी है फिर अपने लिए कुछ समय आराम का जरूर निकालें।

कर्क राशि के रिश्तों पर पड़ेगा असर

इस बदलाव का असर कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव दे सकता है। हर छोटी बात पर ओवरथिंक करने की जरूरत नहीं है। अगर ऐसा करेंगे तो लव लाइफ में गलतफहमी होने की संभावना है। वहीं कुछ केस में बहस तक की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कुछ दिन अपने पार्टनर से बात करते वक्त अपने शब्दों पर विशेष रूप से ध्यान दें। बिजनेस और नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला ना लें। अगर कोई अहम फैसला लेना है तो पहले हर एक पहलू को सोच लेना सही होगा। गुस्से में किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें।

वृश्चिक राशि वाले इन 2 चीजों पर दें ध्यान

वृश्चिक राशि वालों को पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। 2 सिंतबर तक आप कहीं पर भी बिना सोचे-समझे अपना पैसा ना लगाएं क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रॉफिट के चांस बहुत कम हैं और ऐसे में रिस्क लेना ठीक नहीं है। हो सकता है कि इस बीच अचानक से ज्यादा खर्चे सामने आ जाए। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप पहले से ही अपना बजट तय करके चलें। अपने स्वास्थ्य के साथ जरा भी लापरवाही ना करें। अगर कोई परेशानी है तो उसे नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।

धनु राशि वाले इन 2 चीजों में ना करें जल्दबाजी

मंगल के आद्रा नक्षत्र में आना धनु राशि की मुश्किलें अब बढ़ा सकता है। लव लाइफ में नकारात्मक सोच बढेगी। छोटी-छोटी बात को लेकर शक होगा। ऐसे में रिश्तों में तनाव का पैदा होना तय है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता सता सकती है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि कोई भी फैसला हड़बड़ी में नहीं लेना है। पहले पूरी बात को समझ लें और इसके बाद ही आगे बढ़ें। बातचीत करके हल निकालें और धैर्य बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर, 2 सितंबर तक अंगारक योग, संभलकर रहें ये 4 राशियां