राहु इन 2 राशि वालों पर रखते हैं कृपा दृष्टि, महादशा में भी नहीं पहुंचाते नुकसान

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

  • Rahu favourite zodiac sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु मेष से मीन राशि तक पर अपनी नजर रखता है। लेकिन 12 राशियों में से कुछ राशियां राहु को अतिप्रिय होती हैं। इन राशियों पर राहु अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

rahu favourite zodiac sign in hindi

Rahu favourable signs: ज्योतिष में राहु, केतु को मायावी ग्रह माना गया है। ये दोनों ही छाया ग्रह हैं। राहु-केतु शनि अशुभ ग्रह माने गए हैं। राहु और केतु दोनों वक्री अवस्था यानी उलटी चाल में राशि परिवर्तन करते हैं।। अशुभ ग्रह होने का मतलब यह नहीं है कि राहु सदैव नकारात्मक फल ही प्रदान करता है। कुछ मामलों में राहु शुभ या अच्छे रिजल्ट भी देता है। कभी-कभी राहु ऐसे शुभ फल देता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। जानिए राहु किन परिस्थितियों में और किन राशियों को अच्छे या शुभ परिणाम प्रदान करता है।

राहु का स्वभाव: ज्योतिष शास्त्र में राहु को अप्रत्याशित घटनाओं का कारक बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राहु की खास स्थिति शुभ परिणाम प्रदान करती है और खराब स्थिति में जातक को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु तीसरे या छठे भाव में हो तो उसे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। राहु के प्रभाव से जातक अच्छे फैसले लेता है। कार्य में सफलता मिलती है, उसका साहस बढ़ता है और आर्थिक रूप से मजबूत होता है।

फरवरी 2025 तक का समय इन राशियों के लिए स्वर्णिम काल, वक्री गुरु लगाएंगे जैकपॉट

अगर कुंडली में राहु दसवें स्थान पर हो तो सभी सुख प्राप्त होते हैं, तो सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिलने की संभावना रहती है। अगर राहु एकादश भाव में हो तो शुभ फल देता है। आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। राहु की शुभ स्थिति धन, यश, ऐश्वर्य और पराक्रम प्रदान करती है।

राहु की महादशा: ज्योतिष के अनुसार, राहु की महादशा 18  सालों की होती है। इस दौरान जातक को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं। कहते हैं कि राहु की प्रिय राशियों को महादशा के दौरान कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राहु की इन राशियों पर रहती है कृपा दृष्टि-

सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मायावी ग्रह राहु को सिंह राशि प्रिय है। राहु का सिंह राशि में गोचर बहुत शुभ फल देने वाला माना गया है। सिंह राशि में राहु अचानक धन लाभ प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह जीवन में कई बड़े व सकारात्मक बदलाव लाता है। राहु की शुभ दृष्टि से सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। मानसिक तनाव दूर होता है।

रक्षाबंधन के बाद मंगल की बड़ी हलचल, इन 4 राशि वालों का आएगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि भी राहु की पसंदीदा राशियों में से एक है। कहते हैं कि इस राशि के जातकों को राहु के प्रभाव से करियर में सफलता मिलती है। ये लोग नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं। राहु की कृपा से आर्थिक लाभ होता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 2 राशियों पर राहु रहते हैं हमेशा मेहरबान,बदल देता है पूरी तकदीर