
शतभिषा नक्षत्र में राहु का गोचर, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि के साथ धन लाभ के बन रहे योग
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और बेहद शक्तिशाली ग्रह माना गया है। राहु एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी ना किसी रूप से पड़ता है। जल्द ही राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और बेहद शक्तिशाली ग्रह माना गया है। राहु एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी ना किसी रूप से पड़ता है। ऐसे में राहु अपने ही शतभिषा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करेंगे। राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने से कई राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे कुछ राशियों के भाग्य एकदम से बदल जाएंगे।
ज्योतिष गणना के मुताबिक 25 जनवरी 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय नए निवेश, व्यवसायिक लाभ और पारिवारिक सुख-संपन्नता के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। चलिए ऐसे ही 4 राशियों के बारे में जानते हैं।
मीन राशि
राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने से मीन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में राहु और लग्न भाव में शनि विराजमान है। राहु इन राशि वालों को इस साल एक नए प्रकार का अनुभव दे सकता है। जिन लोगों ने विदेश जाने का प्लान बनाया है, उन्हें इस साल यानी 2026 में अचानक जाने मौका मिल सकता है। इन राशि वालों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
वृषभ राशि
राहु का शतभिषा नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि के वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस अवधि में इस राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। पुराने प्रोजेक्ट्स या कार्यों में सफलता मिल सकती है और भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं पर ठोस काम शुरू हो सकेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
कन्या राशि
राहु का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए सही साबित होगा। करियर और जीवन में सकारात्मक और बड़ा परिवर्तन होगा। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जो लोग मीडिया, कम्युनिकेशन या लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। करियर के नए रास्ते खुलेंगे और लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स को सफलता के साथ पूरा करने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु का यह परिवर्तन भाग्य और सफलता के रास्ते खोलेगा। जातक अपने व्यक्तित्व में निखार महसूस करेंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक मिलेंगे। पुराने निवेशों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा और किसी पुराने भ्रम या गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर काफी बड़ा परिवर्तन लाएगा। इस दौरान ये जातक नए अवसरों का सही लाभ उठा सकेंगे। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होगा। कुल मिलाकर इन जातकों लिए जीवन में सफलता, संतुलन और सुख-समृद्धि के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान




