राहु गोचर 2026: 5 दिसंबर से बदल जाएगी राहु की चाल, अगले 548 दिनों तक इन 4 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसका प्रभाव करीब 548 दिनों तक रहने की बात कही जाती है। इस गोचर को करियर, नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में बदलाव से जोड़कर देखा जाता है।

kal ka rashifal 28 november 2025 tomorrow horoscope bhavishyafal future predictions
कल का राशिफल

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। राहु का असर व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव ला सकता है। कभी इसका असर परेशानी बढ़ाता है तो कभी नए मौके भी देता है। साल 2026 के आखिर में राहु राशि बदलने वाले हैं। इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अभी राहु कुंभ राशि में हैं। मकर राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। ऐसे में राहु का मकर में आना करियर, नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। राहु के इस गोचर का असर करीब डेढ़ साल तक रहने की बात कही जाती है। इस दौरान कुछ राशियों को काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है-

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए राहु का यह बदलाव अच्छा रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम को लेकर आपकी पहचान बढ़ सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी नए मौके की तलाश में हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी समय ठीक रह सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर करियर में बदलाव ला सकता है। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी काम को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो उसका नतीजा मिल सकता है। पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना होगा।

मकर राशि

राहु का गोचर मकर राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका असर खास माना जा रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और आप अपने काम को लेकर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। नौकरी और कारोबार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में बदलाव करने की सोच रहे लोगों को भी कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि राहु के असर में जल्द नतीजा पाने की चाह बढ़ सकती है। इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी राहु का यह गोचर कई मामलों में फायदेमंद रह सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

राहु के गोचर में इन बातों का रखें ध्यान

राहु को अचानक बदलाव और तेज महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दौरान आगे बढ़ने की चाह बढ़ सकती है। लेकिन हर फैसला जल्दबाजी में लेना सही नहीं होगा। निवेश, नौकरी बदलने या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। साथ ही अपनी कुंडली के अनुसार राहु के असर को समझना ज्यादा सही रहेगा।

5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर, धन और कामकाज के लिहाज से खास रह सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़5 दिसंबर से बदल जाएगी राहु की चाल, अगले 548 दिनों तक इन 4 राशियों को होगा लाभ