दिसंबर से 4 राशियों का राहु हर कदम पर देंगे साथ, मई 2028 तक मिलेंगे शुभ फल
Rahu Transit in Capricorn 2026: मायावी ग्रह राहु दिसंबर में अपनी राशि बदलेंगे और शनि की राशि में आ जाएंगे। शनि की राशि में आते ही राहु के प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

Rahu makar gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। कहते हैं कि राहु किसी भी व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव लाते हैं। राहु गोचर को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली घटना माना जाता है। राहु के गोचर या नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन को प्रभावित करता है। इस समय राहु शनि की कुंभ राशि और मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र के गोचर में हैं। 5 दिसंबर 2026 को राहु अपनी राशि बदलेंगे। पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में गोचर करेंगे और इस इस राशि में 24 मई 2028 तक विराजमान रहेंगे। राहु सदैव वक्री (उल्टी चाल) चलते हैं, इसलिए वे कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में आएंगे। शनि की राशि में राहु का गोचर सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिन्हें राहु हर कदम पर शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें राहु का राशि परिवर्तन किन राशियों को दे रहा लाभ के संकेत।
राहु गोचर से किन राशियों को लाभ के संकेत:
1. मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए राहु गोचर का यह समय सुख-सौभाग्य में वृद्धि करा सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऊर्जा और पराक्रम रंग लाएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में बड़ी उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि इस समय निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक तौर पर आप राहत महसूस करेंगे।
2. कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए यह समय शुभता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस समय आपको रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। किसी लंबित या अटके हुए काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आर्थिक तौर पर मजबूती आ सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्यों से उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
3. तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए राहु गोचर काल शुभ फलों को प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। इस समय आप लंबित कार्यों में सफलता पाएंगे। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। इस समय आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। अगर आपका धन कहीं फंसा या अटका है तो वापसी हो सकती है।
4. मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए राहु का गोचर अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आपको नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी दिखाने के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। हालांकि इस समय किसी भी तरह का जल्दबाजी में फैसला नहीं लें।


