राहु गोचर 2026: 5 दिसंबर से बदल जाएगी राहु की चाल, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और करीब 23 जून 2028 तक यहां रहेंगे। राहु के इस गोचर से मेष, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनने की संभावना है।

Rahu nakshatra gochar 2026
1 अगस्त को राहु का नक्षत्र गोचर 2026

राहु गोचर 2026: साल खत्म होने से पहले ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मायावी ग्रह राहु दिसंबर में अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए उनका यह गोचर काफी अहम माना जा रहा है। राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा जाता है। इसकी चाल को लेकर माना जाता है कि यह व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव लेकर आ सकती है। कई बार राहु के प्रभाव से ऐसे मौके मिलते हैं, जिनकी उम्मीद नहीं होती। वहीं गलत फैसले परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। राहु के मकर राशि में जाने से कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।

करीब 548 दिनों तक मकर में रहेंगे राहु

द्रिक पंचांग के अनुसार राहु 5 दिसंबर 2026 की शाम मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब 23 जून 2028 तक इसी राशि में रहने की बात कही गई है। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इसलिए शनि की राशि में राहु का यह लंबा गोचर ज्योतिषीय नजरिए से खास माना जा रहा है।

अब जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए राहु का यह गोचर करियर और धन के मामले में महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए राहु का मकर राशि में जाना करियर के लिहाज से खास हो सकता है। राहु आपकी गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेंगे। ऐसे में नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से जिस काम को लेकर प्रयास कर रहे हैं, उसमें आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। काम के सिलसिले में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को नौकरी बदलने या नई जगह काम शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है। मेहनत का परिणाम मिलने के साथ मान-सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर विरोधियों पर भारी पड़ने वाला हो सकता है। नौकरी में किसी चुनौती का सामना करना पड़े तो उससे निकलने का रास्ता भी मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय उपयोगी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। राहु का प्रभाव होने के कारण छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है।

मकर राशि

राहु का गोचर मकर राशि में ही होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण रहेगा। काम को लेकर सोच में बदलाव आ सकता है। नौकरी और कारोबार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग लंबे समय से किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, उन्हें मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बन सकता है। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर लाभ से जुड़े मामलों में अच्छा रह सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।नए लोगों से मुलाकात और नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं। कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलने के अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ने की संभावना है।

कुल मिलाकर 5 दिसंबर 2026 को होने वाला राहु का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेष, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के लिए करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राहु का असर हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग हो सकता है। इसलिए किसी भी बड़े फैसले को केवल राशि के आधार पर लेना उचित नहीं माना जाता।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़5 दिसंबर से बदल जाएगी राहु की चाल, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत