राधा अष्टमी पर घर जरूर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी राधा-कृष्ण की कृपा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राधा रानी का आशीर्वाद पाने के लिए राधा अष्टमी पर घर जरूर लाएं ये 5 शुभ चीजें। जानें कैसे ये छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में लाएंगे सुख, समृद्धि और प्रेम।

radha ashtami 2026
राधा अष्टमी पूजा विधि

हिंदू धर्म में राधा अष्टमी को राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भक्तों को राधा अष्टमी का इंतजार रहता है। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि राधा रानी और श्रीकृष्ण की साथ में पूजा करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। राधा अष्टमी पर पूजा के अलावा घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने की परंपरा भी है। मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर में रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सौहार्द बना रहता है।

तुलसी का पौधा घर लाना माना जाता है शुभ

सनातन परंपरा में तुलसी को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से विशेष रूप से जुड़ा हुआ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है। राधा अष्टमी पर तुलसी का पौधा लाकर उसकी पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि घर में पहले से तुलसी का पौधा है, तो नया पौधा लाने के बजाय उसी की विधिवत पूजा की जा सकती है। मान्यता के अनुसार, राधा रानी की आराधना के साथ तुलसी पूजन करने से भक्त को भगवान कृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पान का बीड़ा राधा रानी को करें अर्पित

राधा अष्टमी के अवसर पर पान का बीड़ा राधा रानी को अर्पित करने की परंपरा भी है। धार्मिक मान्यताओं में पान को मांगलिक अवसरों से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि राधा अष्टमी पर श्रद्धा के साथ पान का बीड़ा घर लाकर राधा रानी को अर्पित करने से सौभाग्य और समृद्धि की कामना पूरी हो सकती है।

राधा-कृष्ण की प्रतिमा लाकर करें पूजा

राधा अष्टमी राधा रानी और श्रीकृष्ण के प्रेम और भक्ति से जुड़ा पर्व है। ऐसे में इस दिन राधा-कृष्ण की प्रतिमा घर लाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में राधा-कृष्ण की साथ वाली प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा करने से परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहता है। खासतौर पर जिन घरों में किसी बात को लेकर तनाव या मनमुटाव रहता है, वहां राधा-कृष्ण की पूजा को शांति और सौहार्द की कामना से जोड़ा जाता है।

दही को जूठा छोड़ने से क्यों किया जाता है मना? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

बांसुरी और मोरपंख भी माने जाते हैं शुभ

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में बांसुरी और मोरपंख का विशेष स्थान है। राधा रानी का श्रीकृष्ण से गहरा संबंध होने के कारण इन वस्तुओं को राधा-कृष्ण की भक्ति से भी जोड़कर देखा जाता है। राधा अष्टमी के दिन घर में बांसुरी और मोरपंख लाने की परंपरा भी इसी से जुड़ी है। मान्यता है कि इन्हें पूजा स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है और राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को दूर्वा चढ़ाते समय ना करें ये गलती, जानें सही नियम

चांदी की बिछिया या पायल करें अर्पित

राधा रानी के पूजन में शृंगार सामग्री अर्पित करने की परंपरा भी है। राधा अष्टमी पर चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा रानी को चांदी की बिछिया अर्पित करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन राधा रानी को सोलह शृंगार की सामग्री भी अर्पित किया जाता है। यदि पूरी शृंगार सामग्री उपलब्ध ना हो, तो श्रद्धा के अनुसार किसी एक वस्तु को भी अर्पित किया जा सकता है।

रत्न पहनने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जान लें किन कामों की है मनाही

राधा अष्टमी का यह पावन पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में प्रेम, भक्ति और सकारात्मकता लाने का एक पावन अवसर है। इस दिन घर लाई गई ये 5 चीजें नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सुख-समृद्धि के द्वार खोलती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राधा अष्टमी पर घर जरूर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी राधा-कृष्ण की कृपा