राधा अष्टमी आज या कल? जान लें डेट, पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का शुभ समय
Radha ashtami 2026 kab hai: हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जानें इस बार राधा अष्टमी कब है।

Radha ashtami kis din hai 2026: हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही राधा रानी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस बार राधा अष्टमी पर्व की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। कुछ का मानना है कि अष्टमी तिथि 18 सितंबर को है और कुछ 19 सितंबर को मान रहे हैं। पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के आधार पर राधा अष्टमी व्रत 19 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।
अष्टमी तिथि कब से कब तक:
पंचांग के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर 2026 को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 19 सितंबर को सुबह 11:56 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर अष्टमी व्रत 19 सितंबर को ही उत्तम माना जा रहा है।
राधा अष्टमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त:
राधा अष्टमी के दिन पूजा के लिए मध्याह्न का समय सबसे उत्तम माना जाता है। 19 सितंबर को राधा रानी की पूजा शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11:01 बजे से दोपहर 01:28 बजे तक रहेगा।
राधा अष्टमी पूजन के ये भी हैं शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 06:00 बजे से सुबह 06:46 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या - सुबह 6:23 बजे से सुबह 07:33 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 02:09 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 03:48 बजे से शाम 04:37 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 07:55 बजे से रात 08:18 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:55 बजे से रात 09:05 बजे तक।
अमृत काल- दोपहर 03:01 बजे से शाम 04:49 बजे तक।
रवि योग- रात 10:13 बजे से अगले दिन सुबह 07:34 बजे तक।
राधा अष्टमी पूजा विधि:
राधा अष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा या मूर्ति एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विराजित करें।
अब फल, फूल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें।
इसके बाद घी का दीपक और धूप दीप जलाएं।
राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें और आरती उतारें।
अंत में पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना मांगें।
राधा अष्टमी व्रत का पारण कब करें:
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, राधा अष्टमी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना उत्तम माना जाता है। व्रत का पारण 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 05:57 बजे के बाद किया जा सकेगा।

