राधा अष्टमी 18 या 19 सितंबर कब, कौन थी राधा जी की सखी, जिनका जन्मोत्सव आज

लाइव हिन्दुस्तान, बरसाना, हिन्दुस्तान संवाद
share

भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी महोत्सव के बाद अब उनकी प्रिय राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 18 सितंबर या 19 सितंबर किस है , इसके अलावा आज उनकी सखी का जन्मोत्सव है।

when is Radha ashtami 2026
राधा अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी?

बरसाने से लेकर मथुरा में लाडली जी श्रीराधा रानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस साल वृषभानु की दुलारी के जन्मोत्सव पर बधाई से लेकर उनके अभिषेकऔर चरणों के दर्शन के लिए लोगों में बहुत उत्साह है। राधा जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार की शाम से बरसाना की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। लाडली जी मंदिर के सभी मार्गों पर बैरिकेड्स लगा दिए जाएंगे।18 व 19 सितंबर से बरसाना में राधा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार तिथि की बात की जाए तो इस साल अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपर 1.02 मिनट से लग रही है और 19 सितंबर को 3.26 मिनट दोपहर को तिथि खत्म होगी, ऐसे में उदया तिथि में राधाष्टमी का पर् 19 सितंबर को मनाया जाएगा। लाडली जी मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर भी बैरिकेडिग लगा दी गई हैं। इस बार प्रियाकुंड मार्ग से लेकर सुदामा चौक तक रेलिंग लगाई गई हैं। ताकि मंदिर तक श्रद्धालु लाइन में चल सकें। एसडीएम गोवर्धन ने बताया कि सिर्फ स्थानीय लोगों के ही वाहनों को आइडी प्रूफ के जरिए बरसाना में प्रवेश मिलेगा। वहीं मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे। सीओ गोवर्धन ने बताया कि सभी बैरियर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बड़े व छोटे वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही रोका जाएगा।

कौन है राधाजी की सखी,जिनका है जन्मोत्सव

बृषभानु नंदनी के जन्मोत्सव (राधाष्टमी) से पहले गुरुवार को उनकी प्रधान सखी ललिता जी का जन्मोत्सव ऊंचागांव में स्थित ललिता मंदिर, लाडलीजी मंदिर बरसाना में मनाया जाएगा।राधारानी की तरह भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखी ललिता जी का जन्मोत्सव गुरवार को बरसाना के समीपवर्ती स्थित ऊंचागांव में मनाया जाएगा। अटा आटोर पर्वत पर स्थित ललिता सखी के मंदिर में उनके दिव्य विग्रह का जन्मोत्सव मनेगा। दिव्य विग्रह का प्राकट्य श्रील नारायण भट्ट ने किया था। आज भी ललिता मंदिर में श्रील नारायण भट्ट के वंशज सेवा पूजा करते आ रहे हैं। ललिता मंदिर के मुख्य सेवायत कृष्णचंद तैलंग ने बताया कि अष्टसखियों में सबसे बड़ी सखी ललिता जी हैं। ललिता सखी राधारानी की निकुंज सेवा में रहती थीं। गुरुवार की मध्याह्न 12 बजे पंचामृत से ललिता सखी के दिव्य विग्रह का अभिषेक कराया जाएगा। दूसरी तरफ बरसाना के प्रसिद्ध राधारानी मंदिर अष्टसखी मंदिर में भी ललिता सखी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सभी तैयारियां ललिता मंदिर ऊंचागांव में पूरी कर ली गई हैं।

बनखंडी परिवार द्वारा आज निकाली जाएगी चाव शोभायात्रा

बरसाना। कस्बे के चेना के थोक स्थित लाला बनखंडी की हवेली से गुरुवार की शाम को राधाजी को जन्म की बधाई देने के लिए लाला बनखंडी परिवार के लोगों द्वारा चाव शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। उनके परिवार के लोग राजस्थान, कोसीकलां से यहां पहुंच चुके हैं। बनवारी लाल गोयंका व कमल गोयंका ने बताया कि चाव शोभायात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ललिता छठ के दिन शाम पांच बजे से कस्बे के चेना के थोक स्थित लाला बनखंडी की हवेली से बैंडबाजों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी। इसमें गोस्वामी समाज के लोग मुखिया रामभरोसे गोस्वामी के निर्देशन में बधाई गाते हुए चलेंगे। वहीं महिला एवं पुरूष सिर पर धाई सामग्री लेकर लाडलीजी मंदिर पहुंचेगी। इसमें राधाजी पोषाक, श्रंगार सामिग्री, भोग सामिग्री, फल , मेवा, मिष्ठान, खिलौने लेकर मंदिर तक जाएंगी। इसेमंदिर के सेवायत को सौंपा जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राधा अष्टमी 18 या 19 कब, कौन थी राधा जी की सखी, जिनका जन्मोत्सव आज