Quote of the Day: मोबाइल की हर रील बदल रही है आपकी सोच, गौर गोपाल दास की बड़ी सीख
Aaj Ka Suvichar: मोबाइल की हर रील आपकी सोच को चुपके से बदल रही है। गौर गोपाल दास जी की ये बड़ी सीख जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मन को सही आहार कैसे दें, नकारात्मक कंटेंट से कैसे बचें और अपनी जिंदगी को बेहतर कैसे बनाएं – आज के सुविचार में पूरी बात पढ़िए।

आज के इस भागते हुए समय में हमारा दिमाग हर पल कुछ ना कुछ देख रहा है। बचपन से हम जो देखते हैं, वही सीख लेते हैं। अब वही बात मोबाइल पर हो रही है। हर रील, हर वीडियो और हर पोस्ट हमारे दिमाग पर अपना असर छोड़ रही है। मशहूर लाइफ कोच, इंजीनियर से संन्यासी बने और लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने इसके बारे में बहुत ही अच्छा विचार दिया है।
आज का सुविचार
आप अपने मन को सही आहार दें। मन को जिस तरह के विचारों से सीचेंगे, वैसा ही ये फलेगा-फूलेगा।
– गौर गोपाल दास
हमारा दिमाग एक बगीचे की तरह है
हमारा मन एक उपजाऊ बगीचे की तरह काम करता है। इसमें हम रोज जो बीज बोते हैं, वही पौधे उगते हैं। अच्छे विचारों को अगर हम समय और ध्यान देते हैं, तो वे मजबूत बनते हैं। लेकिन नकारात्मक, गुस्से भरी या फालतू की बातें अगर हम बार-बार देखते हैं, तो धीरे-धीरे वही हमारे स्वभाव का हिस्सा बन जाती हैं। गौर गोपाल दास जी कहते हैं कि हम जितना देखते हैं, उतने ही बन जाते हैं।
सोशल मीडिया हमारी सोच को कैसे बदल रहा है?
आजकल मोबाइल पर एक रील देखते ही एल्गोरिदम हमें और वैसी ही रील्स दिखाने लगता है। अगर हम नकारात्मक, तुलना करने वाली या गुस्सा जगाने वाली कंटेंट देखते हैं, तो हमारा मन भी वैसा ही हो जाता है। हम बिना जाने चिड़चिड़े, बेचैन और असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। गौर गोपाल दास जी कहते हैं कि यह कंटेंट हमें व्यस्त तो रखता है लेकिन शांत और खुश नहीं होने देता है।
अच्छे विचारों की खुराक कितनी जरूरी है?
अगर हम अपने मन को अच्छी किताबों, प्रेरक कहानियों, शांति देने वाले संगीत और सकारात्मक बातों से भरें, तो हमारा स्वभाव धीरे-धीरे शांत और मजबूत बनता है। गौर गोपाल दास जी हमें याद दिलाते हैं कि अच्छे विचारों से हम मुश्किलों में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। हम दूसरों के प्रति ज्यादा समझदार और दयालु बनते हैं।
नेगेटिव कंटेंट का असर कितना गहरा होता है?
जब हम हर समय दूसरों से तुलना, नफरत या डर वाली रील्स देखते हैं, तो अंदर चिंता और बेचैनी बढ़ती है। नींद खराब होती है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है और आत्मविश्वास कम होने लगता है। गौर गोपाल दास जी कहते हैं कि हम जो देखते हैं, वही हम बन जाते हैं। इसलिए अपनी आंखों और मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है।
अपने मन का माली खुद बनना चाहिए
सबसे बड़ी सीख यह है कि हम खुद अपने मन के माली हैं। हर शाम सोने से पहले और सुबह उठते ही अच्छी बातें पढ़ें या सुनें। फालतू की रील्स कम करें और उन चीजों पर समय दें, जो हमें बेहतर इंसान बनाती हैं। गौर गोपाल दास जी कहते हैं कि थोड़ी सी सावधानी से हम अपना पूरा भविष्य बदल सकते हैं।
आज से ही शुरू करें। अपने मोबाइल की स्क्रीन पर थोड़ा रुकें और पूछें – जो मैं देख रहा हूं, क्या वह मुझे बेहतर बना रहा है? छोटा सा बदलाव बड़ा फर्क ला सकता है।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


