Quote of the Day: हर दिन एक जैसा नहीं होता, बुरे समय में भी आगे बढ़ना सिखाते हैं गौर गोपाल दास
आज का सुविचार: कभी दिन उत्साह से भरा होता है, तो कभी बिना वजह उदासी छा जाती है। गौर गोपाल दास कहते हैं कि हर दिन एक जैसा महसूस न करना बिल्कुल सामान्य है। जानिए बुरे समय में भी कैसे आगे बढ़ें और खुद पर दया रखकर जीवन को संतुलित बनाएं।

कई बार एक दिन हम पूरे जोश में सारे काम समय पर निपटा लेते हैं। लेकिन अगले ही दिन वही काम बोझ लगने लगता है। बिना किसी वजह के थकान, उदासी या मन का भटकना महसूस होने लगता है। ऐसे में हम खुद को आलसी या कमजोर समझने लगते हैं। लेकिन गौर गोपाल दास कहते हैं कि हर दिन एक जैसा महसूस करना संभव नहीं है। इंसान होना यही है कि हमारी ऊर्जा और मन की स्थिति समय के साथ बदलती रहती है।
हर दिन एक जैसा महसूस ना होना बिल्कुल सामान्य है
गौर गोपाल दास जी स्पष्ट रूप से कहते हैं कि कुछ दिन हम खुद को बहुत ऊर्जावान और एकाग्र महसूस करते हैं। वहीं कुछ दिन थकान, तनाव या भावनात्मक कमजोरी भी आ जाती है। इसका मतलब यह नहीं कि हम कमजोर हो गए हैं। यह जीवन का स्वाभाविक चक्र है। ठीक वैसे ही जैसे मौसम बदलता है, हमारी मानसिक स्थिति भी बदलती रहती है।
खुद को दूसरों से नहीं, अपने कल से बेहतर बनाएं
आजकल सोशल मीडिया की वजह से हम अक्सर दूसरों से तुलना करने लगते हैं। जब किसी और की सफलता दिखती है, तो अपना संघर्ष और भी बड़ा लगने लगता है। गौर गोपाल दास कहते हैं कि तुलना छोड़कर अपने सफर पर ध्यान दें। अगर किसी दिन आप 100 फीसदी नहीं दे पा रहे हैं, तो जितना दे सकते हैं, उतना दें। छोटी-छोटी कोशिशें भी समय के साथ बड़े बदलाव लाती हैं।
मुश्किल दिनों में भी हार ना मानें
सबसे बड़ी परीक्षा उन दिनों में होती है, जब मन बिल्कुल काम करने का नहीं करता है। ऐसे समय में भी अगर आप अपने जरूरी काम पूरे कर लेते हैं या लक्ष्य की तरफ एक छोटा कदम बढ़ा लेते हैं, तो यह भी बहुत बड़ी बात है। निरंतरता का मतलब हर दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि रुकना नहीं है। यही आदत लंबे समय में सफलता की मजबूत नींव बनाती है।
अपने मन के साथ भी रखें दयालु व्यवहार
हम दूसरों की गलतियों को आसानी से माफ कर देते हैं, लेकिन खुद की छोटी-सी कमी पर खुद को कठोर शब्दों में कोसने लगते हैं। गौर गोपाल दास कहते हैं कि जिस तरह आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति का कठिन समय में साथ देते हैं, उसी तरह खुद के साथ भी दयालु बनें। हर दिन खुद से अवास्तविक उम्मीदें रखने की बजाय अपने शरीर और मन की स्थिति को समझें। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
सफलता का राज है लगातार आगे बढ़ते रहना
गौर गोपाल दास हमें याद दिलाते हैं कि सफलता केवल उन दिनों से नहीं आती, जब सब कुछ हमारे पक्ष में हो। असली सफलता तब मिलती है जब कठिन दिनों में भी हम आगे बढ़ने का फैसला करते हैं। हर नया दिन नई शुरुआत का अवसर लेकर आता है।
अगर आज का दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो खुद को दोष देने की बजाय कल फिर से पूरे विश्वास के साथ शुरू करें। यही छोटी-छोटी कोशिशें भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनती हैं।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


