Quote of the Day: शांत रहना कमजोरी नहीं, यही है असली ताकत, गीता की ये सीख बदल देगी सोच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना कमजोरी नहीं, बल्कि भीतर की असली ताकत है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देना बंद करें! गीता के अनुसार, शांत और स्थिर बुद्धि वाला व्यक्ति ही जीवन के हर मोड़ पर विजयी बनता है। पढ़ें आज का यह विचार और बदलें अपनी सोच।

Bhagavad Gita Quote of the Day
गीता उपदेश शांत रहना कमजोरी नहीं

आजकल बहस, आलोचना या तनाव के दौरान तुरंत जवाब देना मजबूती समझा जाता है। चुप रहने वाले को कमजोर मान लिया जाता है। भगवद्गीता इस सोच को एकदम उलटी कर देती है। गीता के अनुसार, असली ताकत यह नहीं कि आप कितनी जल्दी बोल पड़े, बल्कि यह कि परिस्थिति आपको कितना विचलित कर पाती है। भगवद्गीता कहती है कि शांत रहना हार नहीं, भीतर की पकड़ है।

शांत रहना कमजोरी नहीं है

जो व्यक्ति गुस्से में जवाब नहीं देता, उसे अक्सर कायर समझ लिया जाता है। गीता का भाव इससे अलग है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आसान है। उकसाए जाने के बाद भी शब्द और भाव संभालना कठिन है। यही आत्म-अनुशासन है। शांति का मतलब दबना नहीं। मतलब यह है कि दूसरा व्यक्ति आपके स्वभाव का मालिक न बन जाए। जो रुककर बोलता है, वही लंबे समय तक मजबूत दिखता है।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को क्या समझाया?

युद्धभूमि में अर्जुन भावुक हो गए थे। श्रीकृष्ण ने उन्हें भावना दबाने को नहीं कहा। कहा यह कि भावना को पहचानो, उस पर सवार मत होने दो। दुख, गुस्सा, डर और खुशी सब स्वाभाविक हैं। समस्या तब शुरू होती है, जब ये विवेक छीन लेते हैं। शांत रहना भावनाहीन होना नहीं है। कठिन घड़ी में भी सोचकर कदम उठाना चाहिए। अर्जुन की उलझन आज के आदमी की बेचैनी से मिलती-जुलती है।

गीता का श्लोक क्या कहता है?

अध्याय 2 के श्लोक 56 में कहा गया है, दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः। वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते॥ इसका अर्थ यह है कि जो दुख में घबराता नहीं, सुख में ज्यादा उछलता नहीं और आसक्ति, भय और क्रोध से बचा रहता है, उसे स्थिर बुद्धि वाला कहा जाता है। मतलब जीवन में मुश्किल नहीं आएगी, ऐसा नहीं। मतलब इससे है कि मुश्किल भीतर की शांति पूरी तरह तोड़ ना पाए। स्थिर मन हालात से बड़ा होता है।

मुश्किल फैसला लेने से पहले श्रीकृष्ण की ये बात जरूर समझें, गीता दिखाती है सही रास्ता

सुख में भी संतुलन रखना जरूरी

शांति की परीक्षा केवल दुख में नहीं होती है। सफलता आने पर भी संतुलन जरूरी है। ज्यादा खुशी, अहंकार या दिखावा मन को उतना ही बिगाड़ते हैं, जितना डर। गीता कहती है सुख आए तो आनंद लो, उसमें ऐसे ना डूबें कि खत्म होने का भय सताने लगे। कठिन समय आए,तो निराशा में एकदम ना बैठ जाएं। दोनों अवस्थाओं में एक-सा भाव रखना ही स्थितप्रज्ञ होना है। चढ़ाव-उतार आते रहेंगे, काबू अपने हाथ में रखना है।

भगवान पर भरोसा रखें और छोड़ दें ये आदत, नीम करौली बाबा की सीख बदल देगी आपकी सोच

आसक्ति भय और क्रोध कैसे बिगाड़ते हैं?

हम नतीजे से बहुत चिपक जाते हैं। असफलता का डर यहीं से जन्म लेता है। बात मन के अनुसार ना हो, तो वही डर गुस्सा बन जाता है। आसक्ति, भय और क्रोध मन की शांति खा जाते हैं। इन्हें पहचान लिया जाए, तो व्यक्ति हालात का गुलाम कम, अपने मन का स्वामी ज्यादा बनता है। हर इच्छा पूरी होना जरूरी नहीं। हर चुनौती पर आग बबूला होना भी जरूरी नहीं। पहचान ही नियंत्रण की पहली सीढ़ी है।

बार-बार सोचकर परेशान है मन? गीता की ये 7 सीख चिंता दूर कर ओवरथिंकिंग से देगी राहत

असली ताकत प्रतिक्रिया रोकने में है

कोई गुस्सा दिलाए और आप भी वैसा ही जवाब दें, यह आम आदत है। कुछ पल रुककर सोचना और फिर ठीक बात कहना मन पर काबू है। हर स्थिति जवाब नहीं मांगती है। कभी चुप रहना, धैर्य रखना और संयम दिखाना ही सबसे समझदारी भरा उत्तर होता है। शांति निष्क्रियता नहीं होती है और संयम कमजोरी नहीं।

बाहर कितना भी शोर हो, भीतर की शांति को आधार बनाकर रखें। गीता की यही सीख सोच बदल सकती है। शांत रहना कमजोरी नहीं, असली ताकत है।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Quote of the Day: शांत रहना कमजोरी नहीं, यही है असली ताकत