ये हैं जीवन के 3 सबसे बड़े कष्ट जो व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देते हैं, आचार्य चाणक्य ने बताई हैं ये बातें

लाइव हिन्दुस्तान
share

Today Quote of the day, Chanakya Niti 10 September 2026: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में मानव जीवन के तमाम पहलुओं का जिक्र किया है। जानें चाणक्य ने अपनी नीति में मानव जीवन के कौन-से तीन बड़े कष्ट बताए हैं। 

aaj ki chanakya niti
सफलता के लिए चाणक्य नीति का मूलमंत्र

Chanakya Niti 10 September 2026, चाणक्य नीति: हर व्यक्ति जीवन में सुख, शांति और सफलता चाहता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने होने वाली गलतियां या भूल उसकी परेशानी का कारण बन जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में मानव जीवन को सरल बनाने वाली कई बातों या नीतियों का जिक्र क्या है। यह नीतियां आप भी प्रासंगिक या व्यवहारिक हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं जिससे जीवन मुश्किल हो जाता है। यह परिस्थितियां कष्ट का कारण बताई गई हैं। जानें आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के जीवन की किन तीन परिस्थितियों को माना गया है कष्टकारी।

श्लोक:

कष्टं च खलु मूर्खत्वं कष्टं च खलु यौवनम्।

कष्टात् कष्टतरं चैव परगेहे निवासनम्॥

श्लोक का अर्थ:

इस श्लोक का अर्थ है कि मूर्खता यानी ज्ञानी नहीं होना कष्टदायक है। युवावस्था और अपना घर होते हुए भी दूसरों के घर पर रहना सबसे ज्यादा कष्टदायक माना गया है।

श्लोक का सार:

मूर्खता एक कष्ट है:

ज्ञान नहीं होना या मूर्ख होना व्यक्ति के जीवन का बहुत बड़ा दुख माना गया है। ज्ञान के अभाव में मनुष्य बार-बार गलतियां करता है और जीवन भर ठोकरें खाता है। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति के पास जब पर्याप्त जानकारी या समझ नहीं होती है तो वह सही फैसले लेने में असमर्थ रहता है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का ज्ञानी होना अति आवश्यक है। पढ़ाई के अलावा रिश्तों और धन और व्यापार में बिना ज्ञान या समझ के अच्छे फैसले नहीं लिए जा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीख नहीं होना भी अज्ञानता के दायरे में आता है।

अनियंत्रित यौवन (युवावस्था) कष्टदायक है:

चाणक्य का मानना है कि युवावस्था ऊर्जा, उत्साह और अवसरों का समय होता है। युवावस्था में जोश और ऊर्जा तो बहुत होती है, लेकिन अगर विवेक और संयम नहीं हो, तो व्यक्ति भटक कर अपना ही नुकसान कर बैठता है। युवावस्था में धैर्य और संयम का बहुत जरूर होता है।

पराए घर में रहना सबसे बड़ा कष्ट:

चाणक्य कहते हैं कि मूर्खता और अनियंत्रित युवावस्था भले ही कष्टदायक हों, लेकिन किसी दूसरे के आश्रय में या पराए घर में रहना इन सबसे बड़ा दुख है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति दूसरे के घर पर खुलकर अपना जीवन नहीं जी पाता है। उसके मन में हर समय एक डर या भय रहता है। दूसरे के घर में व्यक्ति को उस घर के सदस्यों और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को मानसिक तनाव या दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के लिए दूसरे के घर में रहना कष्टकारी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़ये हैं जीवन के 3 सबसे बड़े कष्ट, चाणक्य ने बताई हैं ये बातें