Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी पर सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त, जानें मंत्र और उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Putrada Ekadashi pooja kab kare : धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन की पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की कामना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। सावन की पुत्रदा एकादशी पर भद्रा भी पड़ रही है। 

Putrada Ekadashi pooja kab kare 23 August Putrada Ekadashi 2026 Time Upay
पुत्रदा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त

Putrada Ekadashi pooja kab kare: साल सावन में पुत्रदा एकादशी की पूजा की जाएगी। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाएगा, दो दिन पड़ रही है। आज एकादशी तिथि सुबह में 4:19 मिनट पर शुरू होगी। इस व्रत को करने से संतान सुख, परिवार में सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सुबह में 6:15 मिनट से प्रीति योग, मूल नक्षत्र शाम 5:45 बजे तक और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की कामना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। सावन पुत्रदा एकादशी पर भद्रा भी पड़ रही है। आइए जानते हैं 23 अगस्त को किन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाएगी-

Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी पर सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त, जानें मंत्र और उपाय

23 या 24 अगस्त पुत्रदा एकादशी कब?

गृहस्थ जीवन का पालन करने वाले शैव संप्रदाय के लोग 23 अगस्त रविवार व वैष्णव संप्रदाय के लोग 24 अगस्त सोमवार को व्रत रखेंगे।

पुत्रदा एकादशी पर भद्रा

इस दिन दोपहर में 03:10 बजे से 24 अगस्त की सुबह 04:18 बजे तक भद्रा रहेगी। लेकिन भद्रा का प्रभाव पृथ्वी पर नहीं रहेगा।

पुत्रदा एकादशी पर पूजा कब करें?

ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 से 05:10 बजे (सुबह)

प्रातः सन्ध्या: 04:48 से 05:54 बजे (सुबह)

अभिजित मुहूर्त: 11:58 सुबह से 12:49 बजे (दोपहर)

विजय मुहूर्त: 02:33 से 03:25 बजे (दोपहर)

गोधूलि मुहूर्त: 06:53 से 07:15 बजे (शाम)

सायाह्न सन्ध्या: 06:53 से 07:59 बजे (शाम)

अमृत काल: सुबह 10:33 से दोपहर 12:21 बजे

निशिता मुहूर्त: रात 12:02, अगस्त 24 से रात 12:46, अगस्त 24

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:54 से शाम 05:44

रवि योग: सुबह 05:54 से शाम 05:44 बजे

कैसे करें पुत्रदा एकादशी पूजा?

प्रातः स्नान करके भगवान विष्णु का ध्यान करें। पीले वस्त्र पहनकर विष्णु जी को पीले फूल, तुलसी दल, पीले फल और नैवेद्य अर्पित करें। नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार तुलसी की माला से जाप करें। सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। सामर्थ्य के अनुसार, फलाहार या सात्त्विक व्रत रखें, संकल्प लें। द्वादशी को निर्धारित समय में सामर्थ अनुसार अन्न, वस्त्र या यथाशक्ति दान करके व्रत पूर्ण करें। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपति श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मंत्र- ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः

पुत्रदा एकादशी उपाय: विष्णु सहस्रनाम या विष्णु पुराण का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पुत्रदा एकादशी पर सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त, जानें विधि, मंत्र और उपाय