आज से 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में एक्टिव हुए मंगल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal nakshatra gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल अपने नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। मंगल 2 सितंबर को गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाएंगे। मंगल नक्षत्र गोचर से किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बता रहे हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय।

mangal nakshatra gochar 2026
मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र गोचर 2026

Mangal nakshatra parivartan 2 September 2026: धरती पुत्र मंगल आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर 2 सितंबर 2026, बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस तरह से मंगल कुछ दिनों के लिए गुरु के प्रभाव में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल का गोचर जातक को विशेष साहस, ऊर्जा और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है। मंगल और बृहस्पति (गुरु) के बीच मित्रता का भाव होने के कारण यह गोचर शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने से कुछ भाग्यशाली राशियों को भूमि, संपत्ति सुख के साथ धन की प्राप्ति और करियर में उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। जानें मंगल नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

मेष राशि:

मेष राशि वालों को मंगल नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होगा। मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया हुआ है तो उसमें भी अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार में नए विस्तार के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

2. कर्क राशि:

कर्क राशि के लिए मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर उत्तम फलदायी रहेगा। इस समय आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ के लिए किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे और आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। कुछ जातक भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जबकि कुछ को पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको किसी कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

3. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए साधन बनेंगे और पुराने जरिये भी लाभ दिलाएंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे और विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

4. धनु राशि:

धनु राशि के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस समय आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग कारोबार में विस्तार दिला सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढ़ें धनु राशि का मासिक सितंबर राशिफल

5. मीन राशि:

मीन राशि के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। इस समय आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ उठा सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, गुरु के प्रभाव में आ रहे मंगल