Hindi Newsधर्म न्यूज़premanand Maharaj speaks about a powerful mantra that brings peace
Premanand Maharaj Pravachan: आखिर किस मंत्र से मन होता है शांत? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जबाव

Premanand Maharaj Pravachan: आखिर किस मंत्र से मन होता है शांत? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जबाव

संक्षेप:

Premanand Maharaj Pravchan: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में बात की है। दरअसल एक शख्स ने उनसे पूछा कि आखिर वो कौन सा मंत्र है जिससे मन शांत हो जाए। 

Dec 09, 2025 06:12 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Premanand Maharaj Latest Pravachan: इस भागती दौड़ती जिंदगी में हर कोई चार पल सुकून के ढूंढता है। जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव से परेशान इंसान चाहता है कि उसे कोई ऐसी चीज मिल जाए, जिससे उसके मन को शांति मिल जाए। एक ऐसे ही शख्स ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के दौरान इसी से जुड़ा सवाल किया। शख्स ने पूछा कि ऐसा मंत्र बता दीजिए जिससे मन शांत हो जाए और सब ठीक हो जाए। इस पर प्रेमानंद महाराज ने राधा नाम लिया और बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। उनके जवाब को नीचे विस्तार से पढ़ें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राधा नाम के जप से मिलेगा सुकून

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राधा जपो। अगर आपके शोक, दुख और भय नष्ट ना हो जाए तो हमसे कहना। ये राधा नाम हम आपको ऐसे ही नहीं उच्चारण करके कहलाते हैं अनुभव करके कहते हैं। राधा नाम की वजह से दहाड़ते हैं। राधा नाम के वजह से हम जीवित रहते हैं। राधा नाम है जीवन हमारा। राधा नाम प्राण आधार है। राधा नाम है कर्ता विधाता। राधा नाम पालनहार है। राधा नाम सबका पूज्य है। राधा नाम का पूजन करें। राधा नाम के ही ध्यान से हम शुद्ध अपना मन करें। राधा नाम के जप ध्यान से प्रेम बढ़ता जाएगा। राधा ना ही हमें प्रेम में निकुंज में पहुंचाएगा। निकुंज तक की यात्रा इसी राधा नाम में छिपी हुई है। आप राधा नाम जपिए फिर देखिए कि आपके नाम बनते हैं कि नहीं। राधा नाम जहां विराजमान है वहां कोई बाधा नहीं है।

ये भी पढ़ें:भक्ति करने से लिए सर्वोत्तम स्थान कौन सा है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:तो ये है भगवान से मन्नत मांगने का सही तरीका? जानें क्या बोलें प्रेमानंद महराज

छोड़ दो खराब चीजें

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जिते विनायक शुभ-अशुभ, विघ्न करे नहिं कोई, डरें कलि-काल कष्ट भय। ये डरते हैं राधा नाम जपने वालों पर हम अपना प्रभाव कैसे दिखाएं? क्या कलिकाल का प्रभाव, कष्टों का प्रभाव और भय जो हमें देने आ रहे हैं, वो खुद भयभीत होकर भाग जाते हैं। जब राधा नाम हमारे पास होता है। राधा नाम यदि है तो किसी का भी श्राप आपके ऊपर नहीं लगेगा। अगर कोई हमसे पूछेगा कि शांति कैसे मिलेगी। तो हम यही करेंगे कि राधा नाम का जाप करो। इससे तुम्हें शांति ही नहीं बल्कि शांति प्रदान करने वाले बन जाओगे आप। राधा राधा रटो। शराब मत पीओ। मांस मत खाओ। पराई बहन-बेटियों की ओर गंदी दृष्टि मत रखो। राधा नाम जपो और देखो कि तुम्हारा मंगल होता कि नहीं। तुम्हारे सारे दुख नष्ट होते हैं कि नहीं। तुम सुख में आनंद में नाचते हो कि नहीं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!