Hindi Newsधर्म न्यूज़premanand maharaj clears the confusion between sins and mistakes paap aur galti me kya antar hai
प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप में सबसे बड़ा अंतर, जानें कैसे करना चाहिए प्रायश्चित?

प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप में सबसे बड़ा अंतर, जानें कैसे करना चाहिए प्रायश्चित?

संक्षेप:

Premanand Maharaj on Sins and Mistakes: प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में हुए एकांतित वार्तालाप में पाप और गलती के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि दोनों में क्या अंतर है और इनका प्रायश्चित कैसे करना चाहिए?

Jan 08, 2026 06:01 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Premanand Maharaj Latest: वृंदावन के पूज्यनीय और जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज हमेशा ऐसी बातें कहते हैं जिसे सुनकर मन खुश हो जाए। तमाम लोग एकांतित वार्तालाप के दौरान उनसे मिलते हैं और अपने सवाल उनसे पूछते हैं। एक-एक करके वो सभी के सारे सवालों के जवाब देते हैं। हाल ही में हुए एकांतित वार्तालाप के दौरान एक महिला श्रद्धालु ने उनसे बड़ा ही दिलचस्प सवाल पूछा जोकि हर किसी के मन में जरूर चलता होगा। महिला ने उनसे पूछा कि गलती और पाप में क्या अंतर है और इसका प्रायश्चिक कैसे करना चाहिए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया है। नीचे विस्तार से जानें कि इस सवाल के जवाब में वो क्या बोलें?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाप और गलती में अंतर

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जैसे अचानक कोई घटना घट जाती है या हमारा कोई संकल्प नहीं था। हमारी कोई चाहत नहीं थी और हमसे गलती हो गई। लेकिन संकप्ल करके पाप करना। चाहत करके पाप करना, गलत आचरण करना। वो पाप कहलाता है। जैसे किसी चीज की चोरी करना। किसी की बहन-बेटी को लेकर गंदी बात या फिर किसी परपुरुष को लेकर गंदी बात यानी जो हम पहले संकल्प करते हैं, मनन करते हैं और फिर वो क्रिया करते हैं वो गलत है वो पाप हो गया। वहीं अगर अचानक हमसे गलती हो गई तो वो गलती है। अचानक में हुआ हमारा कोई संकल्प नहीं था। हमारी कोई चेष्ठा नहीं थी। आपको टक्कर लग गई। वो गलती है लेकिन जो सोचकर किया जाता है वो पाप है।

ये भी पढ़ें:क्या करें कि मृत्यु के समय ना हो पछतावा? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात
ये भी पढ़ें:अकाल मृत्यु पहले से तय होती है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जवाब

ऐसे करें प्रायश्चित

गलती और पाप दोनों का प्रायश्चित होता है। पहली बात की दोबारा हम नहीं करेंगे और फिर भगवान का नाम जप करें। भगवान के नाम कीर्तन करें। सब तरह के पापों का नाश भगवान के नाम कीर्तन से भगवान के नाम जप से हो जाता है। तो खूब नाम कीर्तन करो। नाम जप करो। संकल्प लो कि गलती अब ना हो। आगे से पाप ना हो।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!