
क्या बच्चों को चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर नामजप करा सकते हैं? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
वृंदावन वाले जाने माने संत प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त मथुरा आते हैं। दर्शन के साथ-साथ भक्त प्रेमानंद महाराज से कई तरह के सवाल पूछते हैं। एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि क्या बच्चों को चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर नामजप करा सकते हैं
वृंदावन वाले जाने माने संत प्रेमानंद महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त मथुरा आते हैं। दर्शन के साथ-साथ भक्त प्रेमानंद महाराज से कई तरह के सवाल पूछते हैं। इन सवालों के जवाब प्रेमानंद महाराज तर्क और आध्यात्मिक अनुभव के साथ देते हैं। ऐसे ही एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि क्या बच्चों को चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर नामजप करा सकते हैं? चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने क्या जवाब दिया।
प्रेमानंद महाराज जी ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत सुंदर, धन्यवाद! ऐसा कराना चाहिए। छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट और आईसक्रीम का लालच देकर उन्हें 2 माला जप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी भागवतिक भाषा में कहूंगा कि आपको बाल भोग पवाएंगे, इसमें हलवा पवाएंगे। ये सब जरूर करना चाहिए। वो आगे कहते हैं कि अपने बच्चों को भगवन नाम जप का अभ्यास दिला देंगे, वही आगे चलकर महान भागवत बनेंगे।
उन्होंने कहा कि भले ही गृहस्थ में रहे, तो एक अच्छे व्यक्तित्व वाले एक समाज को सुख देने वाले बनेंगे। क्योंकि भगवान की जो नाम की आवृत्ति है, वो बुद्धि को परम पवित्र कर देती है। ऐसे में आप चॉकलेट व आईस्क्रीम का लालच देकर नाम जप करा सकते हैं।





