गुरु प्रदोष व्रत कथा: पढ़ें वृत्रासुर की कहानी, देवताओं की परेशानी कैसे हुई दूर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ प्रदोष व्रत कथा पढ़ने की परंपरा है। इस दिन वृत्रासुर की कथा का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा से व्रत और कथा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।

Guru Pradosh Vrat Katha in hindi
गुरु प्रदोष व्रत कथा

इस बार प्रदोष व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा। गुरुवार को होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस व्रत की कहानी वृत्रासुर के ऊपर है, कैसे देवताओं ने उससे युद्ध में विजय पाने के लिए प्रदोष व्रत किया और इसी के फल से वो उस पर विजय पा पाए। आइए जानते हैं, इस व्रत की कथा किस प्रकार है।

एक बार इन्द्र और वृत्रासुर में घनघोर युद्ध हुआ। उस समय देवताओं ने दैत्य को हरा दिया और दैत्य सेना को पराजित कर नष्ट- भ्रष्ट कर दिया। सब कुछ हारता देख वृत्रासुर खुद लड़ने के लिए बाहर निकला, उसने देवताओं को युद्ध के लिए ललकारा। क्रोध से लाल होकर असुर ने भयानक रूप धारण किया। उसके विकराल रूप को देखकर इन्द्र और सभी देवता घबरा गए और वे देवगुरु के पास सलाह लेने के लिए गए। उन्होंने देवगुरु का आवाह्न किया? गुरु ने तत्काल दर्शन दिए और देवताओं की बात सुनी। इसके बाद देवगुरु ने सभी को वृत्रासुर के बारे में बताया कि वृत्रासुर प्रथम बड़ा तपस्वी कर्मनिष्ठ था, इसने गन्धमादन पर्वत पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया। उसकी तपस्या से शिवजी प्रसन्न होगए। अब उसके पिछले जन्म के बारे में सुनों

इससे पहले वृत्रासुर एक चित्ररथ नाम का राजा हुआ करता था, तुम्हारे समीपस्थ जो सुरम्य वन है वह इसी का राज्य था, अब वहां साधु प्रवृत्ति विचारवान्‌ महात्मा उस वन में आनन्द लेते हैं, जो भगवान के दर्शन की अनुपम भूमि है। एक समय चित्ररथ स्वेच्छा से कैलाश पर्वत पर चला गया। वो भगवान शिव का दर्शन करना चाहता था, लेकिन भगवान का स्वरूप और वाम अंग में जगदम्बा को विराजमान देख चित्ररथ अचानक हंसने लगा। भगवान शिव से हाथ जोड़कर बोला कि हे प्रभो! हम माया मोहित हो विषयों में फंसे रहने के कारण स्त्रियों के वशीभूत रहते हैं लेकिन देवताओं के इस लोक में मैंने कहीं नहीं देखा है कि कोई स्त्री सभा में बैठी हो। इस पर भगवान शिव को गुस्सा आया वे बोले-चित्ररथ के ये वचन हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता हूं। मैंने मृत्युदाता काल कूट महाविष का पान किया है और तुम साधारण जनों की भांति मेरा उपहास कर रहे हो। तभी पार्वती जी क्रोधित हुई और चित्ररथ की ओर देखती हुई कहने लगी-ओ दुष्ट तूने सर्वव्यापी महेश्वर के साथ ही मेरा उपहास किया है, तुझे अपने कर्मों का फल भोगना पड़ेगा। उपस्थित सभासद महान विशुद्ध प्रकृति के शास्त्र तत्वान्वेषी हैं और सनत्कुमार हैं, ये सर्व अज्ञान के नष्ट हो जाने पर शिव भक्त में तत्पर हैं और मूर्खराज! तू अति चतुर है अतएव मैं तुझे वह शिक्षा दूंगी कि फिर तू ऐसे संतों के मजाक का दुःसाहस ही न करेगा।

अब तू देत्य स्वरूप धारण कर और विमान से नीचे गिर, तुझे मैं शाप देती हूं कि अभी पृथ्वी पर चला जा। जब जगदम्बा भवानी ने चित्ररथ को ये शाप दिया तो वह तुरंत विमान से गिरकर राक्षस योनि में चला गया। इसके बाद वो प्रख्यात महासुर नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसके बात तवष्टा नामक ऋषि ने उसे श्रेष्ठ तप से उत्पन्न किया और अब वही वृत्रासुर शिव भक्त होकर कठोर तप कर तुमसे लड़ने आया है। इस कारण तुम उसे जीत नहीं सकते, अतएव मेरे परामर्श से यह प्रदोष व्रत करो जिससे महाबलशाली दैत्य पर विजय प्राप्त कर सको। गुरुदेव के वचनों को सुनकर सब देवता प्रसन्‍न हुए और गुरुवार त्रयोदशी (प्रदोष) व्रत को विधि । विधान से किया। इसके बाद देवताओं ने उसका वध कर दिया।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़गुरु प्रदोष व्रत कथा: पढ़ें वृत्रासुर की कहानी, देवताओं की परेशानी कैसे हुई दूर?