पितृपक्ष में पितृ दोष दूर करने के लिए क्या करें, जानें खास उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Pitru Paksha Upay 2026 Pitra Paksha me kya kare : पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ये समय बेहद खास माना जाता है। इस साल शनिवार से पितृ पक्ष शुरू होने जा रहा है और इसका समापन शनिवार के दिन ही होगा।

Pitru Paksha Upay 2026 Pitra Paksha me kya kare pitro ko kaise khush kare
पितृ पक्ष के उपाय

Pitru Paksha Upay 2026: इस साल का पितर पक्ष 14 दिनों का है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ये समय बेहद खास माना जाता है। इस साल शनिवार से पितृपक्ष शुरू होगा और इसका समापन शनिवार को ही होगा। पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा, जो 10 अक्टूबर को पड़ रही है। कुंडली के पितृ दोष दूर करने के लिए पितृ पक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस साल चतुर्थी एवं पंचमी तिथियों का श्राद्ध एक ही दिन, 30 सितंबर को होगा। पूर्णिमा तिथि पर दिवंगत हुए लोगों का श्राद्ध भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को किया जाएगा। अगर किसी की कुंडली में पितृ दोष है तो उसे दूर करने के लिए यह समय सबसे उत्तम समय है। इन दिनों में पितरों की प्रसन्नता के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इस बार पितृ पक्ष में आठ साल बाद तीन शनिवार मिलेंगे।

पितृ दोष क्या होता है: कैसा प्रभाव रहता है?

जिनकी कुंडली में पितृ दोष होता है, उन्हें संतान सुख आसानी से नहीं मिलता। उनकी संतान बुरी संगत में पड़ जाती हैं। ऐसे लोगों को नौकरी, व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके हर काम बार- बार बाधित होते हैं। परिवार में क्लेश बना रहता है। सुख, समृद्धि में कमी रहती है। गरीबी और कर्ज उन्हें दबोचे रहते हैं।

पितृ दोष दूर करने के लिए क्या करें?

  1. पितृ शांति के लिए नित्य दोपहर पीपल वृक्ष की पूजा करना लाभकर होता है।
  2. पितृ पक्ष में अमावस्या पर पितरों के निमित्त भोग लगाने, पितृ स्तोत्र के पाठ, जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
  3. भगवान शिव की नित्य आराधना से भी पितृदोष समाप्त होता है।
  4. पितृपक्ष के दौरान रोजाना शाम के समय घर में दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  5. पीपल के पेड़ की जड़ में गंगाजल में काला तिल, दूध, अक्षत और फूल मिलाकर चढ़ाएं।
  6. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार, पंचमुखी, सात मुखी, आठ मुखी और बारह मुखी रुद्राक्ष, नवग्रह रुद्राक्ष धारण करना भी कारगर होगा।
  7. पितृ दोष समाप्त करने के लिए घर की दक्षिण दीवार पर अपने पूर्वजों की तस्वीर लगाएं। तस्वीर के समक्ष दीपक, धूप या अगरबत्ती जलानी चाहिए।

दीपक जलाकर करें विसर्जन

पितृ विसर्जन के दिन रात्रि में मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर पितरों का विसर्जन किया जाता है। अगर पितरों को अपने वंशजों से जलादि नहीं मिलता तो वे श्राप देकर चले जाते हैं। हर सनातनी को उनकी मृत्य तिथि पर सर्वसुलभ जल, तिल, कुश और पुष्पादि से श्राद्ध, गौ ग्रास देकर एक, तीन या पांच ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।

तीन ऋणों से मुक्ति आवश्यक

शास्त्रों में मनुष्यों के लिए देव, ऋषि, पितृ ऋण बताए गए हैं। इन तीनों ऋणों से मुक्ति के लिए श्राद्ध के विधान बनाए गए हैं। इसके लिए पितृपक्ष या महालया की व्यवस्था हुई। श्राद्ध के 10 प्रकारों में एक को महालया कहा जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पितृपक्ष में पितृ दोष दूर करने के लिए क्या करें, जानें खास उपाय