चौदह दिनों के पितृपक्ष में होंगे 16 दिन के श्राद्ध कर्म, पढ़ें किस तिथि का क्षय

लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर, निज संवाददाता।
share

पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहा है।  10 अक्तूबर को सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध (पितृ विसर्जन) सम्पन्न होगा। इस वर्ष षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध किस दिन पड़ रहा है। यहां पढ़ें

चौदह दिनों के पितृपक्ष में होंगे 16 दिन के श्राद्ध कर्म, पढ़ें किस तिथि का क्षय
पितरों का श्राद्ध और पिंडदान

पं. नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि पितरों का श्राद्ध करने वाला गृहस्थ, दीर्घायु, पुत्र पौत्रादि से युक्त, यश, स्वर्ग, पुष्टि, बल, लक्ष्मी , पशु, सुख साधन तथा धन-धन यदि की प्राप्ति करता है। उन्होंने बताया कि पुत्र के अभाव में विधवा भी पति का श्राद्ध कर सकती है। यदि कोई न हो तो सगोत्र का व्यक्ति भी कर सकता है। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पितृपक्ष इस वर्ष 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 अक्तूबर (पितृ विसर्जन) तक रहने वाला है।

कितने दिन के हैं इस पर श्राद्ध

हृषिकेश पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आश्विन कृष्ण पक्ष 14 दिनों का है, लेकिन श्राद्ध कार्य 16 दिन किए जाएंगे। दरअसल, अनुकूल समय (कुतप बेला) में श्राद्ध किया जाता है, लेकिन श्राद्ध एक दिन पूर्व पूर्णिमा से ही आरंभ हो जाता है। आश्विन कृष्ण पक्ष समाप्त हो जाने पर शुक्ल पक्ष में भी पुत्री के पुत्रों के लिए मातामह (नाना जी के लिए) श्राद्ध किया जाता है। शास्त्रों में नाना को पिता से कम महत्व नहीं दिया गया है। अतः अपनी प्रगति के लिए दौहित्रकृत श्राद्ध का निर्धारण किया गया है। इस प्रकार श्राद्ध का काल 16 दिनों का हो जाएगा।

किस तिथि का हो क्षय

ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि वैसे तो आश्विन कृष्ण पक्ष 27 सितम्बर से 10 अक्तूबर तक है, लेकिन श्राद्ध का कार्य एक दिन पूर्व भाद्रपद पूर्णिमा से ही शुरू हो जाएगा। महालयारंभ (पितृपक्ष का श्राद्ध) 27 सितंबर ही माना जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि में दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध 26 सितंबर को ही होगा, क्योंकि कृष्ण पक्ष में पूर्णिमा नहीं होती है। ज्योतिषाचार्य पं. जितेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि भरणी श्राद्ध 29 सितंबर को एवं मातृनवमी श्राद्ध 4 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं, 07 अक्तूबर को संन्यासी यति वैष्णव श्राद्ध और मघा श्राद्ध संपन्न होगा। पं. जितेंद्र के अनुसार, इस वर्ष घात चतुर्दशी का श्राद्ध 09 अक्तूबर को तथा 10 अक्तूबर को सर्व पैतृ अमावस्या श्राद्ध (पितृ विसर्जन) सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध एक ही दिन 02 अक्तूबर को सम्पन्न होगा।

कौन कर सकता है श्राद्ध

उनका कहना है कि श्राद्ध के सम्बन्ध में बहुत सी भ्रांतियां भी फैला दी गई हैं। पं. शरद के अनुसार, किसी भी दशा में पितरों के श्राद्ध का परित्याग नहीं करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि श्राद्ध का अधिकार केवल पुत्र को है। यदि पुत्र नहीं है तो पौत्र, यदि पुत्र-पौत्र नहीं है तो पुत्री का पुत्र दौहित्र व यदि पुत्र और पुत्री दोनों पक्ष के लोग न हो तो परिवार का कोई भी उत्तराधिकारी श्राद्ध कर सकता है।

पं. नरेंद्र उपाध्याय पं. जितेंद्र नाथ पाठक पं. शरद चंद मिश्र

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़चौदह दिनों के पितृपक्ष में होंगे 16 दिन के श्राद्ध कर्म, पढ़ें किस तिथि का क्षय