पितृपक्ष में किस तिथि का श्राद्ध एक ही दिन, पढ़ें श्राद्ध की सही तिथि

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पितृपक्ष में तिथि का क्षय हो रहा है।एक ही तिथि के दिन जो श्राद्ध पड़ रहे हैं। ऐसे में श्राद्ध के कारण एक ही दिन में दो श्राद्ध की तिथि हैं।

Items and Purchases to Avoid during Pitru Paksha
पितृ पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए?

पितृपक्ष में पितृ अपने पुत्र के पास आते हैं, ऐसा कहा जाता है कि पितृलोक में पानी की कमी है और इस दौरान जो पितरों को जल अर्पित करता है, उसके पितर खुश होकर आशीर्वाद देकर वापस जाते हैं। इसी को लेकर पितरों के श्राद्ध किए जाते हैं। इस बार अष्टमी तिथि के श्राद्ध की तिथि का क्षय है। 30 सितंबर (बुधवार) को आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि दोपहर 02.56 मिनट तक चतुर्थी का श्राद्ध है। इसके बाद 1 अक्तूबर (गुरुवार) को आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि दोपहर 12.36 मिनट तक है, इसलिए पंचमी श्राद्ध दोपहर 12.36 मिनट से पूर्व होगा, इसके बाद षष्ठी श्राद्ध 1 तारीख को दोपहर 12.36 मिनट के बाद) लग जाएगी। 02 अक्तूबर (शुक्रवार) को आश्विन कृष्ण षष्ठी तिथि प्रातः 10.16 मिनट तक है। इस दिन सप्तमी का श्राद्ध है। इसके बाद 3 अक्तूबर (शनिवार) को आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि प्रातः 08 बजे तक पश्चात अष्टमी रात्रि 05.52 मिनट तक लग है।

इसलिए इस दिन नवमी तिथि भी है। श्री महालक्ष्मी व्रत संपन्न और जीवित्पुत्रिका व्रत और अष्टमी का श्राद्ध इसी दिन होगा। आपको बता दें कि अष्टमी तिथि का क्षय है। इसके बाद 4 अक्तूबर (रविवार) को आश्विन कृष्ण नवमी तिथि रात्रि 03.54 मिनट तक है. इसे सौभाग्यवतीनां श्राद्ध, नवमी का श्राद्ध। मातृ नवमी कहा जाता है। 5 अक्तूबर (सोमवार) को आश्विन कृष्ण दशमी तिथि रात्रि 02.08 मिनट तक रहेगी। इस दिन दशमी का श्राद्ध है।

किन चीजों से करें पितरों का तर्पण

इसके बाद पितरों का श्राद्ध अमावस्या को समाप्त होता है। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक की अवधि को श्राद्ध अथवा महालय पक्ष कहा जाता है। इस दिन पितरों को विदा किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृ सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर विदा हो जाते हैं। हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना गया है। इस दौरान तर्पण, श्राद्ध, अन्नदान और भोजन दान की परंपरा है।

पितरों को कुश, उड़द दाल, जल, काले तिल आदि से तर्पण किया जाता है। श्राद्ध से पहले पितरों के लिए पितृपक्ष में पंचवली दान का किया जाता है। इसमें पितरों के लिए गाय, श्वान, कौआ, देवता और चीटियों के लिए भोजन निकाला जाता है। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराने और दक्षिणा देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष में तर्पण और दान-पुण्य करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पितृपक्ष में किस तिथि का श्राद्ध एक ही दिन, पढ़ें श्राद्ध की सही तिथि