पितृ पक्ष में इस बार तारीखों का बदला हिसाब, 30 सितंबर का दिन श्राद्ध के लिए रहेगा खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पितृ पक्ष 2026: इस बार 30 सितंबर का दिन श्राद्ध के लिए खास क्यों है? जानें चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन पड़ने का कारण और तर्पण का सही मुहूर्त।

Chaturthi Panchami Shradh same day
पितृ पक्ष 2026 चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध

पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष की तिथियों में ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध एक ही दिन करना होगा। 30 सितंबर 2026 बुधवार को दोनों तिथियों का श्राद्ध किया जाएगा। ऐसे में इस दिन का श्राद्ध पक्ष में विशेष महत्व रहेगा।

30 सितंबर को होगा चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध

इस बार चतुर्थी तिथि 29 सितंबर की शाम 5 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 30 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। चूंकि श्राद्ध कर्म के लिए दोपहर का अपराह्न काल महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए दोनों तिथियों का श्राद्ध 30 सितंबर को ही किया जाएगा।

चतुर्थी तिथि का श्राद्ध

30 सितंबर को चतुर्थी तिथि दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक मौजूद रहेगी। वहीं इस दिन अपराह्न काल दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में चतुर्थी तिथि भी मौजूद रहेगी, इसलिए चतुर्थी श्राद्ध इसी दिन किया जाएगा। तिथि और अपराह्न काल के इस मेल की वजह से 30 सितंबर श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण तारीख बन गई है।

साप्ताहिक अंक राशिफल: मूलांक 1 से 9 के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर का समय कैसा रहेगा?

पंचमी का श्राद्ध भी इसी दिन

चतुर्थी तिथि समाप्त होते ही 30 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। उस समय तक अपराह्न काल जारी रहेगा, जो 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यानी पंचमी तिथि को भी श्राद्ध के लिए जरूरी समय मिल रहा है। इसी वजह से पंचमी का श्राद्ध 30 सितंबर को ही किया जाएगा, जबकि पंचमी तिथि अगले दिन तक रहेगी।

इन 2 मूलांक वालों से झूठ बोलना पड़ सकता है भारी, धोखा बिल्कुल नहीं करते बर्दाश्त

1 अक्टूबर को क्यों नहीं होगा श्राद्ध

पंचमी तिथि 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। दूसरी ओर उस दिन श्राद्ध के लिए मुख्य अपराह्न काल बाद में शुरू होगा। जब श्राद्ध का प्रमुख समय आएगा, तब तक पंचमी तिथि समाप्त हो चुकी होगी। इसी कारण पंचमी का श्राद्ध 1 अक्टूबर को नहीं किया जाएगा। तिथि और श्राद्ध के समय का यही गणित इस बार की तारीखों को खास बना रहा है।

कर्ज और पैसों की तंगी से हैं परेशान? अंगारकी संकष्टी पर शाम में करें गणेश जी के ये खास उपाय

तिथि से ज्यादा जरूरी श्राद्ध का समय

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तारीख तय करते समय केवल तिथि का होना ही नहीं देखा जाता, बल्कि यह भी देखा जाता है कि संबंधित तिथि अपराह्न काल में मौजूद है या नहीं। इस बार चतुर्थी और पंचमी दोनों के साथ यही स्थिति बनी है। इसलिए 30 सितंबर को दोनों श्राद्ध किए जाएंगे। जिन परिवारों में इन तिथियों पर श्राद्ध कर्म किया जाता है, उनके लिए तिथि और स्थानीय पंचांग के अनुसार समय का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

पितृ पक्ष में तिथियों का घटने-बढ़ने का यह गणित पूरी तरह से सूर्योदय और अपराह्न काल की तिथियों पर आधारित होता है। 30 सितंबर 2026 का दिन इस बार चतुर्थी और पंचमी दोनों श्राद्ध कर्मों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और पुण्यदायी होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पितृ पक्ष में इस बार तारीखों का बदला हिसाब, 30 सितंबर का दिन श्राद्ध के लिए खास