आज या कल पिठोरी अमावस्या कब है? घर में बरकत के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Pithori amavasya 2026 upay: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन पुण्य कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या तिथि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उत्तम दिन माना गया है। जानें धन लाभ के लिए पिठोरी अमावस्या पर क्या उपाय करें।

bhadrapada amavasya 2026 upay
धन लाभ के लिए पिठोरी अमावस्या पर क्या उपाय करें?

Pithori amavasya 2026 Upay: हर साल भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या मनाई जाती है। इस साल पिठोरी अमावस्या 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी और पितृ पूजन अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है। अमावस्या कि दिन पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सुख-समृद्धि के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की कृपा और बरकत के लिए घर के ईशान कोण में गाय के घी का चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। जानें पिठोरी अमावस्या पर किन 5 उपायों को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किया जा सकता है।

1. मुख्य दरवाजे पर दीपक:

घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय मां लक्ष्मी पर पधारती हैं तो मुख्य द्वार का दीपक उनके स्वागत का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-शांति और बरकत आती है।

2. पीपल की पूजा:

अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से कर्ज से मुक्ति मिलती है। पीपल के वृक्ष पर भगवान विष्णु का वास माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

3. स्नान और दान:

अमावस्या के दिन व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार गरीबों को अनाज, वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से जातक को पापों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन से जुड़ी दिक्कतें खत्म होती हैं।

4. श्रीसूक्त का पाठ:

अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी के सामने बैठकर 'श्रीसूक्त' का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से दरिद्रता दूर होती है और घर में बरकत का आगमन होता है।

5. पंचग्रास भोजन:

अमावस्या के दिन भोजन बनाते समय सबसे पहले गाय, कुत्ते, कौवे, चींटी और ब्राह्मण के लिए थोड़ा-थोड़ा हिस्सा (पंचग्रास) अलग निकालना चाहिए और उन्हें खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। पितृ कृपा से जीवन घर में आर्थिक खुशहाली आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पिठोरी अमावस्या कल, घर में बरकत के लिए जरूर करें ये 5 उपाय