मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Pisces Weekly Horoscope Meen Rashi ka Rashifal 17-23 May 2026: राशि चक्र की यह बारहवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। जानें नया हफ्ता मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा?

मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Pisces Weekly Horoscope Meen Saptahik Rashifal 17-23 May 2026, मीन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि वालों के लिए ये हफ्ता धीरे-धीरे राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पिछले कुछ समय से जो मानसिक तनाव या उलझन आपको महसूस होती आ रही है उसमें कमी आएगी। इस हफ्ते आप खुद को पहले से ज्यादा शांत रखें। तभी आप बैलेंस्ड महसूस करेंगे। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें और हर काम सोच-समझकर करें। परिवार का साथ मिलने से मन को खुशी मिलेगी और घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके फेवर में होती नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि आने वाला नया हफ्ता आपके के लिए कैसा जाने वाला है?

आगे पढ़ें मीन राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

मीन राशि का लव साप्ताहिक राशिफल

रिश्तों के मामलों में आपके लिए ये हफ्ता सामान्य रहने वाला है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई हो सकती है लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपनी फीलिंग्स पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत होगी। बिना बात के गुस्सा या शक आपके रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ धैर्य से काम लेना चाहिए। छोटे-छोटे जेस्चर से प्यार जताने की कोशिश करें। संतान पक्ष से जुड़ी स्थिति सामान्य रहने वाली है। तो वहीं परिवार में शांति बनी रहेगी।

मीन राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल

करियर के मामले में ये हफ्ता मेहनत और धैर्य भरा रहने वाला है। अपनी कोशिशें करते रहें क्योंकि सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते धीरे-धीरे अच्छा रिजल्ट मिलता दिखेगा। पढ़ने-लिखने, मीडिया, कला, डिजाइन या फिर किसी भी तरह के क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा माना जा रहा है। इस हफ्ते नए मौके मिल सकते हैं या काम की तारीफ हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी ये हफ्ता सकारात्मक रहेगा। नए कामों को लेकर कोई प्लानिंग आज आप कर सकते हैं जोकि आगे चलकर आपको अच्छा फायदा भी देगा। पुराने काम में सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि का फाइनेंशियल साप्ताहिक राशिफल

पैसों के मामलों में ये हफ्ता सामान्य से अच्छा रह सकता है। घर, गाड़ी या फिर सुख-सुविधाओं की चीजों पर आपका खर्चा बढ़ सकता है। हालांकि ये खर्च आपको खुशी ही देगा। हालांकि पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी रहेगा। किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। इस हफ्ते धीरे-धीरे आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार होते देखेंगे।

मीन राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालांकि रूटीन में हल्का सा बदलाव करने की जरूरत होगी। पुरानी परेशानियों से अब आपको राहत मिल सकती है और इस तरह से आप पूरे हफ्ते फुर्तीले रहेंगे। मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से ज्यादा शांत महसूस करेंगे। हालांकि हफ्चे के बीच में आराम करने को ज्यादा मिलेगा। बस आपको सही रूटीन पर ध्यान देने की जरूरत है। इस हफ्ते ज्यादा भागदौड़ या तनाव लेने से बचें। समय पर खाना खा लें और सही समय पर ली गई नींद आपके लिए फायदेमंद होगी।

कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको अपने हिस्से की मेहनत करनी है। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ते जाएं। धैर्य बनाकर आगे बढ़ें। आपको धीरे-धीरे अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई पीली वस्तु अपने पास रखेंगे तो ये हफ्ता आपके फेवर थोड़ा ज्यादा रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!