Hindi Newsधर्म न्यूज़pisces love and relationship horoscope 2026 january to december prediction
मीन लव राशिफल 2026: क्रश को प्रपोज करने के लिए ये है सही महीना, जानें कब आएगा रिश्ते में ठहराव?

मीन लव राशिफल 2026: क्रश को प्रपोज करने के लिए ये है सही महीना, जानें कब आएगा रिश्ते में ठहराव?

संक्षेप:

Pisces Love and Relationship Horoscope 2026: मीन राशि वालों के लिए साल 2026 लव लाइफ के लिए खास होने वाला है। नए साल में आपका रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत होगा। जानें हर महीने के हिसाब से आपकी लव लाइफ में क्या-क्या होने वाला है।

Jan 01, 2026 11:21 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Piscec Love Horoscope 2026: मीन राशि वालों के लिए साल 2026 प्यार के मामले में काफी इमोशनल रहने वाला है। इस साल इमोशनल क्लैरिटी आएगी और मन में मजबूती आएगी। शनि पूरे साल आपके पहले भाव में रहेंगे। इस वजह से आप रिश्ते में काफी गंभीर रहेंगे और सोच-विचार करेंगे। इस वजह से आप इस दौरान अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में देरी करेंगे। हालांकि इस टाइम पीरियड में लंबे समय वाले रिश्ते मजबूत होने वाला है। 21 मई तक गुरु आपके चौथे भाव में रहेंगे और इस वजह से परिवार में खुशियां आएंगी। 21 मई के बाद गुरु पांचवे भाव में जाते ही जिंदगी में रोमांस और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देंगे। साल की शुरुआत में मीन राशि वालों का प्यार धीरे-धीरे बढ़ेगा। वहीं साल खत्म होते-होते सब कुछ पहले से मजबूत हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनवरी से मार्च 2026

इस टाइम पीरियड में मीन राशि वालों की इमोशनल सिक्योरिटी बढ़ेगी। गुरु की वजह से परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान शनि आपको अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने में सावधान कर सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। इस समय अपने पुराने घाव को भरने दें और इस तरह से नए रिश्ते में धीरे-धीरे विश्वास बनता जाएगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है वो लोग इस टाइम पीरियड में किसी ऐसे रिश्ते में आ सकते हैं जो सुकून दें।

अप्रैल से जून 2026

अप्रैल के महीने तक इमोशनल स्टेबिलिटी बनी रहेगी। 21 मई के बाद गुरु आपके पांचवे भाव में आ जाएंगे और इसके बाद आपकी जिंदगी में रोमांस बढ़ता ही जाएगा। इस टाइम पीरियड में आप आसानी से अपनी फीलिंग्स को जाहिर कर पाएंगे। कपल्स के बीच फिर से प्यार बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान किसी की ओर आकर्षण बढ़ेगा। इस बीच शनि भी आपको आपकी जिम्मेदारी याद दिलाते रहेंगे ताकि आप रिश्ते में जल्दबाजी ना करें या फिर किसी भी तरह का कोई भी भ्रम ना हो।

जुलाई से सितंबर 2026

जुलाई से सिंतबर का महीना मीन राशि वालों के लिए ढेर सारा प्यार लेकर आएगा। ये टाइम काफी रोमांटिक रहने वाला है। गुरु की वजह से लोगों के साथ इमोशनल जुड़ाव होगा। इन महीनों में रिश्ते के अंदर प्यार पनपेगा और मजबूती की ओर बढ़ेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो ये समय आपके फेवर में हो सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा है।

ये भी पढ़ें:मकर लव राशिफल 2026: जानें किस महीने में मकर राशि वालों को मिलेगा सच्चा प्यार?

अक्टूबर से दिसंबर 2026

साल के आखिरी कुछ महीने मीन राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। अक्टूबर से लेकर दिसंबर के महीने में इमोशनल तौर पर आपके अंदर मैच्योरिटी आएगी। प्यार में स्थिरता आएगी। साथ ही आप शांत और सिक्योर फील करेंगे। इस बीच धैर्य और विश्वास के साथ बनाए गए प्लान सफल भी होंगे। इस टाइम पीरियड में आपके रिश्ते टिकाऊ होंगे क्योंकि इमोशनली आप समझदार हो जाएंगे और इमेजिनेशन की दुनिया से बाहर आएंगे।

2026 के लिए जरूरी सलाह

नए साल पर अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने में आप धैर्य रखेंगे तो चीजें सही होंगी। समय पर भरोसा रखकर आगे की ओर बढ़ें। साल के शुरुआती महीने में अपने इमोशन्स पर काबू रखें। साल के दूसरे हिस्से के बाद प्यार को धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने दें। पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाएं। अपनी सच्चाई को सामने वाले शख्स को भी देखने दें।

-डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!