
मीन राशिफल 26 जनवरी 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, समझदारी और धैर्य से बनेंगे बिगड़े काम
Pisces Horoscope Today 26 January 2026 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 जनवरी का दिन। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल।
Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 26 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि वालों के लिए संतुलन और सुकून लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन और प्रोफेशनल लाइफ- दोनों ही मोर्चों पर हालात आपके पक्ष में दिख रहे हैं। रिश्तों में मिठास बनी रह सकती है और कामकाज में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पैसों को लेकर राहत महसूस होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि सेहत के लिहाज से आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। अगर आप सही सोच और सकारात्मक रवैया बनाए रखते हैं, तो दिन काफी अच्छा गुजर सकता है। आज कोशिश करें कि खुश रहें और अपने आसपास के माहौल को भी सकारात्मक बनाए रखें। प्रेम से जुड़े जो भी छोटे-मोटे मुद्दे हैं, उन्हें बातचीत से सुलझाने का यह सही समय है। ऑफिस में स्मार्ट तरीके से काम करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें। पैसों के मामले में भी समझदारी दिखाना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन लव राशिफल: आज आप अपने प्रेम संबंध को महत्व देंगे और पार्टनर के साथ समय बिताने की इच्छा भी बढ़ेगी। हालांकि, कुछ ऐसे शब्द या बातें निकल सकती हैं, जो अनजाने में रिश्ते में हल्का तनाव पैदा कर दें। इसलिए आज बोलने से पहले सोचने की जरूरत है, ताकि साथी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना आज रिश्ते को मजबूत करने में मदद करेगा। साथ बैठकर बातचीत करना, बाहर घूमने जाना या छोटी-छोटी खुशियां बांटना आपके रिश्ते को और गहरा बना सकता है। अपने साथी को थोड़ा लाड़-प्यार देना और उसे खास महसूस कराना आज बहुत असरदार रहेगा। अगर हाल के दिनों में रिश्ते में दूरी या ठंडापन महसूस हो रहा था, तो आज उसे दूर करने का मौका मिलेगा। समझदारी और धैर्य से की गई कोशिशें रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकती हैं।
मीन करियर राशिफल: करियर के लिहाज से आज का दिन नई जिम्मेदारियां लेने के लिए अनुकूल है। आप अपनी प्रोफेशनल काबिलियत दिखा पाएंगे और काम में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। जो लोग हाल ही में किसी नई नौकरी या संगठन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन का दूसरा हिस्सा खास साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत और सीखने की लगन को नोटिस किया जा सकता है। आईटी, हेल्थकेयर, विज्ञापन, एविएशन, अकाउंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए विदेश से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। यह मौका भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो आज अपने काम को नई दिशा देने का मन बना सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करने या नए वेंचर शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। मानव संसाधन, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना जरूरी होगा।
मीन आर्थिक राशिफल: आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, जिससे मन को राहत मिलेगी। हालांकि, परिवार से जुड़ी संपत्ति या प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ मामलों पर ध्यान देना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में जल्दबाज़ी करने से बचें और सोच-समझकर फैसला लें।दिन का दूसरा हिस्सा किसी दोस्त से जुड़े पैसों के मामले को सुलझाने के लिए अच्छा रहेगा। बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आज कर्ज चुकाने या पुराने बकाया निपटाने के लिए भी दिन उपयुक्त है। कुछ महिलाओं को आज अपने माता-पिता के इलाज या मेडिकल जरूरतों पर खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोग पुराने बकाया भुगतान निपटाने में सफल रहेंगे। हालांकि, नई पार्टनरशिप से तुरंत उम्मीद के मुताबिक पैसा नहीं आ पाएगा, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।
मीन स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के लिहाज से आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी सावधानी जरूरी है। कुछ लोगों को हल्की चोट, खरोंच या नीला पड़ने जैसी दिक्कत हो सकती है। बच्चों को खेलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कुछ लोगों को परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। भारी सामान उठाते समय सावधान रहें। बुजुर्गों को हड्डियों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए उन्हें आराम और सावधानी की जरूरत होगी। आज सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए गलत आदतों से दूरी रखें। जंक फूड से बचें और शराब का सेवन न करें। अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स या किसी जोखिम भरे एक्टिविटी में हिस्सा ले रहे हैं, तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





