मीन राशिफल 9 फरवरी 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, नौकरी-बिजनेस में होगा फायदा, करियर में मिल सकता है नया मौक
Pisces Horoscope Today 9 February 2026 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 फरवरी का दिन। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल।

Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 9 फरवरी 2026: आज मीन राशि वाले लव लाइफ से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें और प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा फोकस रखें। रिश्तों को लेकर पॉजिटिव सोच रखेंगे तो हालात अपने आप बेहतर होते जाएंगे। कामकाज में आपकी मेहनत और ईमानदारी आज सामने आएगी, जिससे अच्छे रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा और इनकम के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी और किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, फिर भी अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
मीन लव राशिफल- आज प्यार के मामले में थोड़ा क्रिएटिव रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, डिनर पर जाना या कोई छोटा सा सरप्राइज देना रिश्ते में नई ताजगी ला सकता है। जो लोग नई रिलेशनशिप में हैं, उन्हें बॉन्ड मजबूत करने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट डालने होंगे। कुछ लोग आज अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने या रिश्ता आगे बढ़ाने की बात भी कर सकते हैं। कुछ रिश्तों में आज ज्यादा ध्यान और धैर्य की जरूरत महसूस होगी, ऐसे में जल्दबाजी न करें। शादीशुदा लोगों को बाहरी रिश्तों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
मीन करियर राशिफल- ऑफिस मीटिंग में शांत रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी पर उंगली उठाने या तीखी बात कहने से बचें, क्योंकि इससे माहौल खराब हो सकता है। काम से जुड़ी गॉसिप से दूरी बनाए रखें और डेडलाइन पूरी करने पर ध्यान दें। कोई सीनियर साथी आपके काम की क्वालिटी पर सवाल उठा सकता है, ऐसे में खुद को शांत रखकर प्रोफेशनल तरीके से बात करें। जो लोग जॉब बदलने की सोच रहे हैं, वे आज रिज़्यूमे अपलोड कर सकते हैं, शाम तक इंटरव्यू कॉल आने की संभावना बन सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा ताकि एग्जाम में अच्छे नतीजे मिल सकें।
मीन आर्थिक राशिफल- आज पैसों की कमी नहीं रहेगी, लेकिन आगे के लिए मजबूत फाइनेंशियल प्लान बनाना जरूरी है। बिजनेस में फंड जुटाने को लेकर हल्की दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन रिटर्न अच्छा मिलने की उम्मीद है। परिवार से जुड़े कुछ मामलों में पैसों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। आज ट्रैवल प्लान बन सकता है, जिसके लिए खर्चा भी होगा, इसलिए बजट पहले से तय कर लेना बेहतर रहेगा।
मीन स्वास्थ्य राशिफल- सेहत आज सामान्य रहेगी। ड्राइव करते समय हेलमेट या सीट बेल्ट जरूर पहनें। वायरल फीवर या गले में दर्द जैसी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए ठंडी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें और ताजा जूस को प्राथमिकता दें। सुबह के समय थोड़ी देर किसी पेड़ के नीचे बैठकर रिलैक्स करने से मन को शांति मिलेगी। अस्थमा से परेशान लोगों को आज बाहर जाने से बचना चाहिए और अपनी दवा समय पर लेते रहें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
राशिफल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


