मीन राशिफल 8 जून 2026: आज बहुत बचकर पार करें दिन, खर्चे ला सकते हैं कर्ज की स्थिति

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today 8 June 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरा हो सकता है। परिस्थितियां विपरीत हैं, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पढ़ें मीन राशि के लिए वित्त, करियर, सेहत और लव लाइफ कैसी रहेगी।

मीन राशिफल 8 जून 2026: आज बहुत बचकर पार करें दिन, खर्चे ला सकते हैं कर्ज की स्थिति

Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल 8 जून 2026: मीन राशि वालों को आज अज्ञात भय सताएगा। मानसिक और शारीरिक परेशानी बनी रह सकती है। प्रेम और संतान से दूरी हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। खर्च की स्थिति कर्ज की स्थिति ला सकती है। निवेश से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यह नुकसान का समय है। नए प्रेम से भी थोड़ी दूरी बनाकर रखें। पुराने प्रेम में भी उतार-चढ़ाव रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए खराब समय है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। पढ़ें आज का मीन राशिफल 8 जून 2026-

मीन लव राशिफल-

आज किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत से बचें, वरना धोखा मिल सकता है। विवाहित जातक परिवार बढ़ाने को लेकर फैसला ले सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। संतान से थोड़ी दूरी रह सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है।

मीन करियर राशिफल-

आज मीन राशि वालों को व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े टास्कों को आगे बढ़ाएं। कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर मेहनत और लगन पर सीनियर्स का ध्यान जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है।

मीन आर्थिक राशिफल-

मकर राशि वालों को आज धन के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए खुलने से धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन आवेश में आकर खरीदारी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला नहीं लें, वरना खर्च की स्थिति आपके लिए कर्ज की स्थिति ला सकती है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मीन सेहत राशिफल-

मीन राशि वालों की सेहत पहले से बेहतर हो सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, तो राहत मिलने के संकेत हैं। ऊर्जा में वृद्धि होगी। दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। पर्याप्त नींद और आराम करना जरूरी है। खानपान में सावधानी बरतें।

कुल मिलाकर मीन राशि वालों के लिए परिस्थितियां विपरीत हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। दिन को बहुत सतर्कता से पार करने की जरूरत है। भगवान गणेश की आराधना करना और देव गुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!