Hindi Newsधर्म न्यूज़Pisces Horoscope Today 29 November 2025 aaj ka meen rashifal bhavisyafal daily future predictions
मीन राशिफल 29 नवंबर : मीन राशि वालों के खर्चों में होगी बढ़ोतरी, निवेश करने से बचें

मीन राशिफल 29 नवंबर : मीन राशि वालों के खर्चों में होगी बढ़ोतरी, निवेश करने से बचें

संक्षेप:

Pisces Horoscope Today 29 November 2025 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। मीन राशि वालों को धन लाभ तो होगा लेकिन खर्चें भी अधिक होंगे।

Nov 29, 2025 06:34 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 29 नवंबर 2025 : आज रिश्तों में ईगो को बिल्कुल जगह न दें। ऑफिस में मिलने वाली नई जिम्मेदारियां आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी और सेहत भी साथ देगी। ऑफिस के काम आज आपको पूरी तरह व्यस्त रखेंगे। लव लाइफ में समय दें और पार्टनर को खुश रखें। इससे रिश्ता और मजबूत होगा। आज प्यार में वक्त देना सबसे जरूरी है। पैसा और सेहत, दोनों ही आपकी तरफ रहेंगे और दिन को अच्छा बनाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: आज रिश्ते में आपकी ईमानदारी और समझदारी बहुत काम आएगी। कपल्स के बीच पैसों को लेकर तनाव हो सकता है, जिसे आपको शांति से सुलझाना होगा। पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। कुछ लोग किसी पुराने प्यार से मिलकर उस रिश्ते को फिर से शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन शादीशुदा लोगों को बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि ये कदम घर-परिवार पर असर डाल सकता है। शादीशुदा कपल फैमिली बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।सिंगल लोग आज आत्मविश्वास के साथ अपने क्रश को दिल की बात बताएंगे और जवाब अच्छा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों के लिए दोपहर के बाद का समय रहेगा अच्छा, नया वाहन खरीदने के योग

करियर राशिफल: ऑफिस में आज आपको नई भूमिका या नए काम मिल सकते हैं। हर समस्या का हल ढूंढने की जिम्मेदारी भी आपके ऊपर होगी। बैंकिंग, अकाउंटिंग, एजुकेशन और बिजनेस डेवलपमेंट में काम करने वालों को ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना होगा।आज इंटरव्यू और परीक्षाओं के लिए भी अच्छा दिन है। बिजनेस करने वालों को पार्टनर्स की वजह से कुछ चुनौतियां मिलेंगी लेकिन दूसरी तरफ फंड भी मिल जाएगा। दोपहर के बाद कारोबार को नए इलाकों तक बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स परीक्षा पास करेंगे और कुछ बच्चों को नए कोर्स में एडमिशन भी मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:धनु राशि वाले समझदारी से लें फैसले, खुद को साबित करने का करें प्रयास

आर्थिक राशिफल: आज धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च भी ज्यादा होंगे। पैसे को सही तरह से मैनेज करने के बावजूद मांगें बढ़ने से टेंशन हो सकती है। स्टॉक मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें। फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित विकल्प रहेगा। अजनबियों के साथ ऑनलाइन लेनदेन बिल्कुल न करें। नई प्रॉपर्टी खरीदते समय भी पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है। बिजनेस करने वाले लोग व्यापार विस्तार के लिए जरूरी फंड आज क्लियर कर पाएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन काम और निजी जीवन दोनों में संतुलन रखना जरूरी है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। कुछ बच्चों को वायरल या त्वचा रोग की शिकायत हो सकती है जिससे वे स्कूल मिस कर सकते हैं। बुज़ुर्गों को हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, खुद को साबित करने का मिलेगा मौका

मीन राशि के गुण-

ताकत: सचेत, सौंदर्यपरक, दयालु

कमजोरी: भावुक, अनिर्णायक, अवास्तविक

प्रतीक: मछली

तत्त्व: जल

शरीर का भाग: रक्त संचार

राशि स्वामी: नेपच्यून

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 11

शुभ रत्न: पुखराज

स्वाभाविक झुकाव: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

अच्छी अनुकूलता: कन्या, मीन

औसत अनुकूलता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

किस के साथ कम जमेगी: मिथुन, धनु

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!