Hindi Newsधर्म न्यूज़Pisces Horoscope Today 28 November 2025 aaj ka meen rashifal bhavisyafal daily future predictions
मीन राशिफल 28 नवंबर : मीन राशि वालों को आज हो सकती है धन की समस्या, जल्दबाजी में न करें कोई काम

मीन राशिफल 28 नवंबर : मीन राशि वालों को आज हो सकती है धन की समस्या, जल्दबाजी में न करें कोई काम

संक्षेप:

Pisces Horoscope Today 28 November 2025 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। मीन राशि वालों को पैसे को लेकर आज थोड़ी ज्यादा सावधानी की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Nov 28, 2025 06:37 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 28 नवंबर 2025 : रिश्ते में खुश रहें और प्यार बनाए रखें। ऑफिस में अपनी मेहनत जारी रखें। पैसे को लेकर आज थोड़ी ज्यादा सावधानी जरूरी है। सेहत ठीक रहेगी। आज प्यार में झगड़े की कोई जगह नहीं है। पार्टनर पर प्यार लुटाएं आपको नतीजे अच्छे मिलेंगे। ऑफिस में पूरी लगन से काम करें। सेहत में हल्की दिक्कत आ सकती है, इसलिए दिनभर सही खान-पान रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: रिश्ते को संभालने का सबसे अच्छा तरीका है- खुलकर बातचीत करना। आज हल्के-फुल्के इगो के कारण छोटी-छोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से पार्टनर की भावनाएं न आहत हों। आज पार्टनर के साथ वक्त बिताएं और उनके निजी व प्रोफेशनल कामों में भी सहयोग दें। किसी भी तरह के एक्स्ट्रा-मैरिटल रिश्तों से दूर रहें। ये आपकी फैमिली लाइफ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विवाहित महिलाएं परिवार बढ़ाने को लेकर गंभीरता से सोच सकती हैं।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वाले ऑफिस में बहस से रहें दूर, लग्जरी चीजों पर न करें खर्चा

करियर राशिफल: आज अपने कामकाज के शेड्यूल पर नजर बनाए रखें। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कुछ कामों में ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। वकीलों, डॉक्टर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स को आज महत्वपूर्ण मामले मिलने के संकेत हैं, जो सार्वजनिक ध्यान भी खींच सकते हैं। जो लोग विदेश में पढ़ाई का सपना रखते हैं, उनके लिए अच्छे मौके बनेंगे।उद्यमियों को प्रमोटर्स के जरिए फंड जुटाने में सफलता मिलेगी। बिजनेस पार्टनर्स के साथ तालमेल अच्छा रखें और हर मसले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें:मकर राशि वाले फिजूलखर्ची पर रखें कंट्रोल, ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

आर्थिक राशिफल: आज धन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें। स्पेक्युलेटिव बिजनेस में बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। पहले मार्केट समझें और किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें। परिवार में प्रॉपर्टी पर बातचीत चल रही हो तो आज चुप रहना ही बेहतर है। कुछ महिलाएं इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का फर्नीचर खरीदेंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को ट्रेड बढ़ाने के लिए फंड जुटाने में दिक्कत हो सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: आज खान-पान पर खास ध्यान दें और भारी सामान उठाने से बचें। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन कुछ लोगों को हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल या स्ट्रेस से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें। कुछ बच्चों को आज साइनस की समस्या हो सकती है। बुजुर्गों को नींद से जुड़ी परेशानी के लिए डॅाक्टर की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। गीली जगह पर चलते वक्त फिसलने का खतरा है- सावधानी रखें।

मीन राशि के गुण-

ताकत: सचेत, सौंदर्यपरक, दयालु

कमजोरी: भावुक, अनिर्णायक, अवास्तविक

प्रतीक: मछली

तत्त्व: जल

शरीर का भाग: रक्त संचार

राशि स्वामी: नेपच्यून

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 11

शुभ रत्न: पुखराज

स्वाभाविक झुकाव: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

अच्छी अनुकूलता: कन्या, मीन

औसत अनुकूलता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

किस के साथ कम जमेगी: मिथुन, धनु

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!