मीन राशिफल 17 फरवरी 2026: मीन राशि वालों की लाइफ में आएगा पॉजिटिव बदलाव, मेहनत लाएगी रंग, मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
Pisces Horoscope Today 16 February 2026 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल।

Pisces Horoscope Today, मीन राशिफल 17 फरवरी 2026: आज रिश्तों में चल रही उलझनों को सुलझाने का अच्छा मौका है। काम के मोर्चे पर जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उन्हें उम्मीद के मुताबिक निभाने की कोशिश करें। प्यार में पॉजिटिव रहेंगे तो बदलाव खुद नजर आएगा। ऑफिस में मेहनत दिखेगी तो नतीजे भी आपके पक्ष में आएंगे। पैसों के मामले में समझदारी से फैसले लें। सेहत आज ठीक रहेगी, बस खान-पान का ध्यान रखें और दिनचर्या संतुलित रखें।
मीन राशि लव राशिफल- आज प्यार को सेलिब्रेट करने का दिन है। पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें और एक-दूसरे के निजी व प्रोफेशनल कामों में सपोर्ट करें। आज आप अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवाने का फैसला भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा, चाहे वो मौजूदा रिश्ते से जुड़े हों या किसी पुराने रिश्ते से। जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उनकी जिंदगी में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। रोमांटिक रहें, साथ में वक्त बिताएं और अपनी खुशियां खुलकर शेयर करें।
मीन राशि करियर राशिफल- करियर को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ काम चुनौती भरे हो सकते हैं और डेडलाइन भी टाइट रह सकती है। ऑफिस में सीनियर पोस्ट पर काम कर रही महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि कुछ जूनियर्स अपनी निजी जरूरतों के लिए भावनात्मक दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए और क्रिएटिव आइडिया लाने होंगे। कारोबारियों के लिए नया प्रोजेक्ट या नया कॉन्सेप्ट शुरू करने का दिन ठीक है, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
मीन राशि आर्थिक राशिफल- आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी कानूनी मामले में आपके पक्ष में फैसला आने के संकेत हैं। हालांकि पुराने निवेश, जैसे शेयर, ट्रेड या स्पेकुलेटिव बिजनेस से उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिलेगा, जिससे मन थोड़ा खट्टा हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदते समय सावधानी रखें और कागजी काम अच्छे से जांच लें। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, वापस मिलने में दिक्कत आ सकती है। व्यापारी कारोबार बढ़ाने के लिए प्रमोटर्स से फंड जुटा सकते हैं।
मीन राशि स्वास्थय राशिफल- सेहत के मामले में आज दिन ठीक है। कोई बड़ी बीमारी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित नहीं करेगी। सुबह या शाम पार्क में करीब 30 मिनट टहलना या हल्की दौड़ लगाना स्टैमिना बढ़ाने में मदद करेगा। ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखें। आज दोपहिया वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। मदिरा का सेवन न करें। नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगत से बचें, इससे मन पर बेवजह का दबाव पड़ सकता है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


