मीन राशिफल 16 मई: मीन राशि आज इस तरह चखेंगे सफलता का स्वाद , पढ़ें आज का मीन राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Pisces Horoscope Today 16 May 2026 Aaj ka Meen Rashifal Horoscope Future : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है।

मीन राशिफल 16 मई: मीन राशि आज इस तरह चखेंगे सफलता का स्वाद , पढ़ें आज का मीन राशिफल

Pisces Horoscope Today 16 May 2026 Aaj ka Meen Rashifal, मीन राशिफल 16 मई: आज के दिन दिन को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां उठाएं। वित्तीय समृद्धिका आनंद लें। इंवेस्टमेंट के मामले में सावधानी बरतें। रिश्ते में तालमेल बनाए रखें। उम्रदराज जातकों को अपना ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने विचार सामने वाले पर नहीं थोपने चाहिए। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखें। स्ट्रेस कम लें। बच्चों के साथ कुछ देर टाइम स्पेन्ड करें। आइए जानते हैं आज का मीन राशि के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा?

मीन राशि आज इस तरह चखेंगे सफलता का स्वाद , पढ़ें आज का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का लव राशिफल कैसा रहेगा?

आज के दिन प्रेम संबंधों में यह समय अत्यंत शुभकारी साबित हो सकता है। रिश्तों में नया उत्साह और मधुरता बढ़ेगी। परिवार और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा तथा संतान पक्ष से भी सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में मजबूती दिखाई दे रही है।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?

द्वितीय भाव में मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग धन आगमन को बढ़ाने वाला साबित होगा। आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। हालांकि इस समय बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। प्राप्त धन को संचित करना भविष्य के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। आज वित्तीय मामलों पर किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का व्यापार और करियर राशिफल कैसा रहेगा?

व्यापार और करियर के दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभकारी है। आज के दिन नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। साहस और मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। सामाजिक संपर्क और रिश्तों का विस्तार भी आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप उन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए प्रोडक्टिव हैं, जो बेहद जरूरी लगते हैं।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?

मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से मध्यम दिखाई दे रही है। लग्न में शनि होने के कारण थकान, आलस्य या पुरानी परेशानियां थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आज के दिन नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। आज के दिन डाइट पर कंट्रोल रखें और तेल और फैट से भरपूर कोई भी चीज न खाएं।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!