
पौष मास में होगी धनु संक्रांति, धनु राशि में ग्रहों का गोचर, खरमास, सफला एकादशी भी
पौष मास में सूर्य उपासना से लेकर दान, जाप किया जाता है। आज से पौष मास शुरू हो गया है। इस मास में कई ग्रहों का उलटफेर होगा। धनु संक्रांति भी इसी महीनें, जानें पौष मास के व्रत और त्योहार
आज से पौष मास लग गया है। 16 दिसंबर को खरमास प्रारंभ होगा, 14 जनवरी तक रहेगा उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को धनु संक्रांति के साथ खरमास प्रारंभ होगा, जो 14 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान शादी, भूमि पूजन, मुंडन, जनेऊ और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। ग्रह गोचर की बात की जाए तो इस महीने में बड़े गोचर होंगे। अधिकतर ग्रह धनु राशि में रहेगें। सिर्फ राहु कुंभ में, शनि मीन में और गुरु मिथुन में रहेंगे, बाकी शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे।
ग्रह गोचर
6 दिसंबर (शुक्रवार) को सुबह 7:46 बजे सूर्य और बुध की सटीक युति होगी।
7 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 5:01 बजे मंगल धनु में गोचर वक्री होगा।
8 दिसंबर (रविवार) को सुबह 2:25 बजे सूर्य और बृहस्पति सटीक विपरीत स्थिति में होंगे।
11 दिसंबर (बुधवार) को सुबह 3:27 बजे शुक्र श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा।, शुक्र अस्त होगें।
16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे।
20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे।
बुध भी 23 तारीख को धनु राशि में गोचर करेंगे।
पौष मास में क्या करें
पौस मास में सूर्योपासना विशेष महत्व रखती है। माना जाता है कि इससे ग्रह गोचर के प्रभाव कम होते हैं। इसके साथ ही पौष पुत्रदा एकादशी भी आती है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से साधक के सुख-सौभाग्य और वंश में वृद्धि होती है और विशेषकर पुत्र प्राप्ति का वरदान मिलता है। इसलिए दंपति पौष और सावन मास में पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते हैं।
पौष मास में व्रत और त्योहार
5 दिसंबर- पौष मास प्रारंभ 7 दिसंबर- संकष्टी चतुर्थी 11 दिसंबर- कालाष्टमी 15 दिसंबर- सफला एकादशी 16 दिसंबर- धुन संक्रांति 17 दिसंबर- प्रदोष व्रत 19 दिसंबर- पौष अमावस्या 24 दिसंबर- विनायक चतुर्थी 25 दिसंबर- क्रिसमस 27 दिसंबर- गुरु गोविंद सिंह जयंती 30 दिसंबर- पौष पुत्रदा एकादशी और वैकुंठ एकादशी
शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 - रोहिणी व्रत
रविवार 7 दिसंबर 2025 - अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार 11 दिसंबर 2025 - कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
सोमवार 15 दिसंबर 2025 - सफला एकादशी
मंगलवार 16 दिसंबर 2025 - धनु संक्रांति, खरमास शुरू
बुधवार 17 दिसंबर 2025 - बुध प्रदोष व्रत
गुरुवार 18 दिसंबर 2025 - मासिक शिवरात्रि
शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 - पौष अमावस्या
बुधवार 24 दिसंबर 2025 - विघ्नेश्वर चतुर्थी
शनिवार 27 दिसंबर 2025 - गुरु गोविंद सिंह जयंती
मंगलवार 30 दिसंबर 2025 - पौष पुत्रदा एकादशी
गुरवार 1 जनवरी 2026 - रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत, नव वर्ष
शनिवार 3 जनवरी 2026 - पौष पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





