कितने बजे से 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, New York, पेरिस समेत 30 शहरों में दिखेगा Lunar Eclipse 2026

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Partial Lunar Eclipse 2026, Chandra Grahan : इस साल आंशिक चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया के केवल एक हिस्से से होकर गुजरेगा। 2026 के आखिरी चंद्र ग्रहण को कुछ ही शहरों से देखा जा सकेगा।

Partial Lunar Eclipse 2026 what time is Eclipse including Paris and New York lunar eclipse in 30 cities
30 शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

Partial Lunar Eclipse 2026, Chandra Grahan, चंद्र ग्रहण : जल्द ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। फिर से आप आसमान में होने वाली एक रोमांचक घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। साल का आखिरी ग्रहण सावन के आखिरी दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल का अंतिम ग्रहण सावन की पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। आंशिक चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) के केवल एक हिस्से से होकर गुजरता है। इस दौरान पूरी तरह चंद्रमा नहीं कवर हो सकेगा। पृथ्वी की छाया चंद्रमा को लगभग 96.2% तक कवर कर सकेगी। इस साल का आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा लाल न नारंगी रंग में नजर आ सकता है। इस ग्रहण को कुछ ही शहरों से देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं किन शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण का कम से कम हिस्सा भी नजर आ सकता है -

कितने बजे से 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण शुरू, New York, पेरिस समेत 30 शहरों में दिखेगा Lunar Eclipse 2026

भारतीय समय सीमा के अनुसार, आंशिक चंद्र ग्रहण कब से कब तक?

भारतीय समय के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त शुक्रवार को सुबह 6:53 मिनट से लेकर दोपहर 12:31 मिनट तक रहेगा।

भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन आप घर बैठकर भी यह ग्रहण ऑनलाइन देख सकते हैं।

आंशिक चंद्र ग्रहण अपने चरम पर कितने बजे होगा?

भारतीय समय अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त के दिन सुबह में 09 बजकर 43 मिनट पर अपने चरम पर होगा।

किन शहरों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण?

टाइम एंड डेट के अनुसार, आंशिक चंद्र ग्रहण का कम से कम कुछ हिस्सा अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और पश्चिमी एशिया जैसे इलाकों से दिखाई देगा।

  1. न्यूयॉर्क, यूएसए
  2. बर्लिन, जर्मनी
  3. पेरिस, फ्रांस
  4. सेंटियागो, चिली
  5. रोम, इटली
  6. वियना, वियना, ऑस्ट्रिया
  7. लागोस, लागोस, नाइजीरिया
  8. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
  9. कारकास, वेनेज़ुएला
  10. लीमा, पेरू
  11. मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा
  12. ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  13. सैन साल्वाडोर, अल साल्वाडोर
  14. लिस्बन, पुर्तगाल
  15. कासाब्लांका, मोरक्को
  16. जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ़्रीका
  17. मेक्सिको सिटी, स्यूदाद डी मेक्सिको, मेक्सिको

  • डबलिन, आयरलैंड
  • अल्जीयर्स, अल्जीरिया
  • मैड्रिड, मैड्रिड, स्पेन
  • वाशिंगटन डीसी, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, यूएसए
  • रियो डी जनेरियो, रियो डी जनेरियो, ब्राजील
  • प्राग, चेकिया
  • ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना
  • ग्वाटेमाला सिटी, ग्वाटेमाला
  • सैंटो डोमिंगो डोमिनिकन रिपब्लिक
  • जगरेब, क्रोएशिया
  • हवाना, क्यूबा
  • बुडापेस्ट, हंगरी
  • लंदन, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कितने बजे से 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण शुरू, 30 शहरों में दिखेगा आखिरी ग्रहण