परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, ये 5 उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी

लाइव हिन्दुस्तान
share

भाद्रपद एकादशी पर भगवान विष्णु के करवट बदलते ही चमक सकती है किस्मत! जानें मां लक्ष्मी और श्रीहरि को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय, मंत्र जाप और दान के नियम।

Parivartini Ekadashi Remedies
परिवर्तिनी एकादशी उपाय

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इसे पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा के दौरान करवट बदलते हैं। इसलिए यह एकादशी श्रीहरि की पूजा के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस साल परिवर्तनी एकादशी का पर्व 22 सितंबर को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की आराधना करने और कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धन से जुड़ी परेशानियों के लिए भी इस दिन कई उपाय बताए गए हैं।

चांदी का सिक्का

परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद चांदी का एक सिक्का श्रीहरि और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। चांदी को धार्मिक मान्यताओं में शुभ और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। सिक्के पर लाल और पीले रंग का तिलक लगाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की स्तुति करें। पूजा पूरी होने के बाद इस सिक्के को साफ कपड़े में रखकर अपने पर्स या धन रखने के स्थान पर रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है।

श्रीहरि को जरूर अर्पित करें ये चीजें

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में पीले और गुलाबी फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके साथ पंचामृत और तुलसी दल भी अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की भी साथ में पूजा करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को श्रद्धा से फूल, पंचामृत और तुलसी अर्पित करने के बाद धूप-दीप जलाकर आरती करें। मान्यता है कि इस तरह पूजा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है।

बांसुरी का ये छोटा-सा उपाय बदल सकता है किस्मत, घर में आएगी बरकत और मिलेगी सफलता

जरूरतमंदों को दान करें

एकादशी तिथि को व्रत और भगवान विष्णु की पूजा के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। परिवर्तिनी एकादशी पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार, जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, जल, वस्त्र, जूते या सोने के लिए जरूरी सामान दान किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि जरूरतमंद की सहायता करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। दान करते समय दिखावे से बचना चाहिए और सामने वाले की जरूरत को ध्यान में रखना चाहिए। श्रद्धा से किया गया छोटा सा सहयोग भी इस दिन विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है कुबेर की कृपा! धन-दौलत और प्रॉपर्टी के मामले में होते हैं बेहद लकी

'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का करें जाप

परिवर्तिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित तिथि है। इसलिए इस दिन श्रीहरि के मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें और शांत मन से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र का जाप जितनी बार संभव हो किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि विष्णु नाम का स्मरण मन को शांति देता है और भक्त की प्रार्थना भगवान तक पहुंचती है। एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम या भगवान विष्णु से जुड़े स्तोत्रों का पाठ भी किया जा सकता है।

घर में झाड़ू रखते समय ना करें ये गलती, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

श्रीहरि को नारियल चढ़ाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को नारियल अर्पित करने की भी परंपरा है। सनातन मान्यता में नारियल को शुभ और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। पूजा के समय श्रीहरि को नारियल चढ़ाएं और माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी स्तुति करें। मान्यता है कि जहां भगवान विष्णु की आराधना होती है, वहां माता लक्ष्मी का भी वास रहता है। इसलिए दोनों की एक साथ पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहने का आशीर्वाद मिलता है। परिवर्तिनी एकादशी पर श्रद्धा से किए गए ये उपाय भक्त को श्रीहरि की भक्ति से जोड़ते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, ये उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी